होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP Rain : मध्यप्रदेश में आंधी-बारिश और ओलों, मिली राहत, बढ़ी किसानों की चिंता

MP Rain : मध्यप्रदेश में आंधी-बारिश और ओलों, मिली राहत, बढ़ी किसानों की चिंता

MP Rain : मध्यप्रदेश के नीमच जिले में सोमवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली। दोपहर के समय तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश हुई, वहीं कई स्थानों पर हल्के ओले भी गिरे। इस बदलाव से तापमान में करीब 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को तेज गर्मी से राहत मिली और मौसम सुहावना हो गया। इतना ही नहीं राजधानी भोपाल के कई इलाकों में भी हल्की बारिश हुई तो वही प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने की जानकारी सामने आई है। 

मौसम विभाग ने दी थी चेतावनी

दोपहर करीब 12:30 बजे आसमान में घने बादल छा गए और देखते ही देखते बारिश शुरू हो गई। कहीं रिमझिम तो कहीं तेज बारिश का दौर चला। इसके बाद दोपहर 2 बजे फिर हल्की बारिश हुई, जिससे सड़कों पर पानी भर गया और यातायात की रफ्तार धीमी पड़ गई। मौसम विभाग के अनुसार, यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण हुआ है। विभाग ने पहले ही येलो अलर्ट जारी कर बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई थी, जो सही साबित हुई।

बढ़ी किसानों की चिंता

हालांकि, इस बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। इस समय रबी फसलों की कटाई और गहाई का काम चल रहा है। खेतों में रखी गेहूं, मेथी और अन्य फसलें बारिश में भीग गईं, जिससे नुकसान की आशंका बढ़ गई है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण यह सिस्टम बना है, जो अगले कुछ दिनों तक सक्रिय रह सकता है। फिलहाल, आने वाले 24 घंटों में भी हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है।


संबंधित समाचार