Southern Railway Apprentice Recruitment 2026: रेलवे में नौकरी का सुनहरा मौका, दक्षिण रेलवे ने विभिन्न ट्रेड और यूनिट्स में अप्रेंटिस के कुल 4,471 पदों पर भर्ती निकाली है। जिसके लिए आवेदन 27 सितंबर 2026 शाम 5:00 बजे तक जारी रहेंगे। कैंडिडेट आधिकारिक साइट पर विजिट कर अप्लाई कर सकते है।
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 4471 अप्रेंटिस पदों को भरा जाएगा.इसमें 163 पद फ्रेशर उम्मीदवारों के लिए और 4308 पद Ex-ITI उम्मीदवारों के लिए निर्धारित किए गए हैं। चयन बिना किसी लिखित परीक्षा के सिर्फ मेरिट के आधार पर किया जाएगा।
कितने पदों पर होगी भर्ती?
नोटिफिकेशन के अनुसार फ्रेशर कैटेगरी में 163 पद और Ex-ITI कैटेगरी में 4,308 पद उपलब्ध हैं. इस तरह कुल 4,471 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती की जाएगी.
योग्यता
फ्रेशर कैटेगरी के लिए उम्मीदवार का 10वीं या 12वीं (संबंधित ट्रेड के अनुसार) न्यूनतम 50 प्रतिशत नंबर के साथ पास होना जरूरी है. वहीं Ex-ITI कैंडिडेट्स के पास 10वीं के साथ संबंधित ट्रेड में NCVT/SCVT से मान्यता प्राप्त ITI प्रमाणपत्र होना चाहिए. SC, ST और PwBD उम्मीदवारों को 10वीं में 50 प्रतिशत नंबर्स की शर्त से छूट दी गई है.
आयु सीमा
फ्रेशर कैटेगरी के लिए न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 22 वर्ष निर्धारित है. वहीं Ex-ITI और MLT कैटेगरी के लिए अधिकतम आयु सीमा 24 वर्ष है. आयु की गणना 27 सितंबर 2026 के आधार पर की जाएगी. SC/ST, OBC, दिव्यांग और एक्स सर्विसमैन उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी.
आवेदन शुल्क
जनरल/UR उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है, जबकि SC/ST/PwD उम्मीदवारों को शुल्क में छूट दी गई है.
चयन प्रक्रिया
इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी. उम्मीदवारों का चयन 10वीं, 12वीं और ITI में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार मेरिट लिस्ट से किया जाएगा. इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन होगा और अंतिम चयन मेडिकल फिटनेस के आधार पर किया जाएगा.
कितना मिलेगा स्टाइपेंड?
फ्रेशर (10वीं) उम्मीदवारों को 8,200 प्रति माह, जबकि 12वीं पास फ्रेशर और Ex-ITI उम्मीदवारों को 9,600 प्रति माह स्टाइपेंड मिलेगा. प्रशिक्षण के दूसरे और तीसरे साल में स्टाइपेंड में बढ़ाने का भी प्रावधान है.