होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

ISRO Vacancy 2026: ISRO में नौकरी पाने का आखिरी मौका, 176 पदों पर भर्ती 16 सितंबर तक रहेंगे जारी, देखें डिटेल

ISRO Vacancy 2026: ISRO में नौकरी पाने का आखिरी मौका, 176 पदों पर भर्ती 16 सितंबर तक रहेंगे जारी, देखें डिटेल

ISRO New Recruitment 2026:  भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (ISRO) ने साइंटिस्ट-इंजीनियर के 176 पदों पर भर्ती निकाली है। जिसके लिए आवेदन शुरू हो गए और 16 सितंबर तक जारी रहेंगे। उम्मीदवार जो भी इस पोस्ट के लिए अप्लाई करना चाहते है वो ऑफिशियल वेबसाइट www.isro.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।  यह वैकेंसी खासतौर से इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल और कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने वाले युवाओं के लिए हैं। अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट्स तुरंत आधिकारिक साइट पर विजिट करें। 

पदों का विवरण

  • इलेक्ट्रॉनिक्स (Electronics): 100 पद
  • मैकेनिकल (Mechanical): 53 पद
  • कंप्यूटर साइंस (Computer Science): 23 पद

​आयु सीमा: 16 सितंबर 2026 तक उम्मीदवार की अधिकतम आयु 28 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणियों, पूर्व सैनिकों और PwBD उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

​योग्यता: संबंधित विषय (इलेक्ट्रॉनिक्स / मैकेनिकल / कंप्यूटर साइंस) में BE या B.Tech की डिग्री होनी अनिवार्य है। डिग्री में न्यूनतम 65% अंक या 10-पॉइंट स्केल पर 6.84 CGPA होना चाहिए।

  • साइंटिस्ट/इंजीनियर (SC) (इलेक्ट्रॉनिक्स) : कम से कम 65 प्रतिशत अंक या सीजीपीएस 10 में से 6.84 के साथ इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक की डिग्री।
  • साइंटिस्ट/इंजीनियर (SC) (मैकेनिकल): कम से कम 65 प्रतिशत मार्क्स या 6.84 सीजीपीए के साथ मैकेनिकल में बी.ई/बीटेक की डिग्री ।
  • सांइटिस्ट/इंजीनियर (एससी) (कंप्यूटर साइंस): कम से कम 65 प्रतिशत मार्क्स या 6.84 सीजीपीए का साथ कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक किया हो।
  • साइंटिस्ट/इंजीनियर ‘एससी’ (इलेक्ट्रॉनिक्स) (PRL): कम से कम 65 प्रतिशत अंक या सीजीपीए के साथ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन में बी.ई/बीटेक की डिग्री।
  • साइंटिस्ट/इंजीनियर (एससी) (मैकनिकल) (PRL): 65 प्रतिशत मार्क्स या सीजीपीए के साथ मैकेनिकल में बी.ई/बीटेक की डिग्री।
  • साइंटिस्ट/इंजीनियर ‘SC’ (कंप्यूटर साइंस) (PRL): कम से कम 65 प्रतिशत मार्क्स या सीजीपीए के साथ कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग में बी.ई/बीटेक की डिग्री या समकक्ष योग्यता।

​वेतनमान: पे मैट्रिक्स लेवल-10 (7th Pay Commission) के तहत शुरुआती मूल वेतन (Basic Pay) 56,100 रुपए प्रति माह मिलेगा। इसके अलावा DA, HRA और अन्य सरकारी भत्ते भी दिए जाएंगे।

​चयन प्रक्रिया: चयन लिखित परीक्षा (CBT) और पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर होगा। ​फाइनल मेरिट में लिखित परीक्षा (50%) और इंटरव्यू (50%) दोनों को समान वेटेज दिया जाएगा। 

​आवेदन शुल्क : आवेदन शुल्क 250 रुपये है लेकिन उम्मीदवारों को शुरू में 750 रुपये का प्रोसेसिंग शुल्क देना होगा, जो भर्ती अधिसूचना में निर्दिष्ट वापसी प्रावधानों के अधीन है। ​लिखित परीक्षा (CBT) में शामिल होने के बाद जनरल, OBC और EWS उम्मीदवारों को 500 रुपए रिफंड कर दिए जाएंगे (शुद्ध शुल्क250)।

महिला/एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/एक्ससर्विसमैन उम्मीदवारों को परीक्षा में शामिल होने पर पूरा 750 रिफंड कर दिया जाएगा। आवेदन शुल्क केवल ऑनलाइन इंटरनेट बैंकिंग, यूपीआई, डेबिक कार्ड आदि के जरिए किया जा सकेगा।


संबंधित समाचार