होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

रेलवे में बंपर भर्ती, 15 सितंबर से करें आवेदन; जानें योग्यता, फीस और चयन प्रक्रिया

रेलवे में बंपर भर्ती, 15 सितंबर से करें आवेदन; जानें योग्यता, फीस और चयन प्रक्रिया

Railway Paramedical Recruitment 2026: रेलवे क्षेत्र में नौकरी पाने की उम्मीद कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने पैरामेडिकल श्रेणी में भर्ती के लिए एक संक्षिप्त अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के जरिए 560 पद भरे जाएंगे। आवेदन प्रक्रिया 15 सितंबर, 2026 से शुरू होगी और उम्मीदवार 14 अक्टूबर, 2026 तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। यदि आप भी इस रेलवे भर्ती के लिए आवेदन करने में रुचि रखते हैं, तो आवेदन प्रक्रिया शुरू होने से पहले सभी आवश्यक जानकारी जरूर देख लें।। खास बात यह है कि अभी शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी हुआ है, इसलिए पदवार योग्यता और रिक्तियों से जुड़ी पूरी जानकारी विस्तृत नोटिफिकेशन में मिलेगी।

15 सितंबर से भर सकेंगे ऑनलाइन फॉर्म

आरआरबी पैरामेडिकल भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 सितंबर से शुरू होंगे। उम्मीदवार आधिकारिक आरआरबी पोर्टल के माध्यम से आवेदन पत्र भर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 अक्टूबर, 2026 है।  उम्मीदवार आवेदन करने से पहले उम्मीदवार विस्तृत अधिसूचना में पात्रता मानदंड, आयु सीमा और पद से संबंधित अन्य आवश्यक शर्तों की जांच कर लें।  आखिरी समय में वेबसाइट पर ज्यादा ट्रैफिक होने से बचने के लिए समय रहते आवेदन करना बेहतर रहेगा।

560 पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती अभियान के तहत पैरामेडिकल कैटेगरी के कुल 560 पद भरे जाएंगे। फिलहाल शॉर्ट नोटिफिकेशन में कुल रिक्तियों की जानकारी सामने आई है। कौन-कौन से पैरामेडिकल पद शामिल हैं और किस पद पर कितनी वैकेंसी है, इसका पूरा विवरण Detailed CEN में दिया जाएगा।इसी तरह अलग-अलग पदों के लिए जरूरी शैक्षणिक योग्यता की जानकारी भी विस्तृत नोटिफिकेशन में स्पष्ट होगी। इसलिए उम्मीदवार आवेदन करने से पहले अपने पद की eligibility जरूर चेक करें।

18 से 40 साल तक के उम्मीदवार कर सकेंगे आवेदन

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 जनवरी 2027 के आधार पर होगी।
आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। आयु में छूट और उससे जुड़े नियमों की पूरी जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में देखी जा सकेगी।

कैसे होगा चयन?

रेलवे की पैरामेडिकल भर्ती में उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया के निर्धारित चरणों से गुजरना होगा। इसमें Computer Based Test (CBT), Document Verification (DV) और Medical Examination (ME) शामिल हैं।चयनित उम्मीदवारों को संबंधित पद के अनुसार 7th CPC के Pay Level 3 से Pay Level 7 के बीच वेतन मिलेगा। किस पद के लिए कौन सा Pay Level लागू होगा, इसकी जानकारी विस्तृत भर्ती नोटिफिकेशन में देखी जा सकेगी।

आवेदन शुल्क कितना देना होगा?

फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करना होगा।General/OBC/EWS के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये और SC/ST/Ex-Servicemen/PwBD/Women/Transgender/Minorities/EBC के लिए  250 रुपये की राशि निर्धारित की गई है। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा। शुल्क वापसी से जुड़े नियम और शर्तें आधिकारिक नोटिफिकेशन में देखना जरूरी होगा।

Railway Paramedical Recruitment का फॉर्म कैसे भरें?

आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद उम्मीदवार नीचे दिए गए तरीके से ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं:

सबसे पहले RRB के अधिकृत आवेदन पोर्टल  पर जाएं।

Paramedical Recruitment 2026 से संबंधित आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
मांगी गई जानकारी दर्ज करके रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।

रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें।

फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत जानकारी और मांगे गए अन्य विवरण सावधानी से दर्ज करें।

संबंधित पद के लिए जरूरी दस्तावेज और अन्य जानकारी निर्धारित प्रारूप में उपलब्ध कराएं।

आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।

फॉर्म सबमिट करने से पहले दर्ज की गई सभी जानकारी दोबारा जांच लें।

आवेदन सफलतापूर्वक जमा होने के बाद उसका प्रिंट या डिजिटल कॉपी सुरक्षित रख लें।

यह भी पढ़ें : AIIMS Recruitment 2026: एम्स में सीनियर रेजिडेंट के पदों पर निकली भर्ती, उम्मीदवार 17 सितंबर से पहले करें आवेदन

फॉर्म भरते समय इन बातों का रखें ध्यान

आवेदन करते समय उम्मीदवार  जल्दबाजी करने से बचें और नाम, जन्मतिथि, शैक्षणिक जानकारी और अन्य जरूरी विवरण भरने से पहले अपने दस्तावेजों से उनका मिलान कर लें।साथ ही जिस पैरामेडिकल पद के लिए आवेदन कर रहे हैं, उसकी पात्रता को विस्तृत नोटिफिकेशन से जरूर जांचें। आवेदन शुल्क जमा करने के बाद फॉर्म सबमिट होने की स्थिति भी जरूर चेक कर लें।

Detailed Notification का इंतजार

अभी RRB की ओर से पैरामेडिकल भर्ती को लेकर शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया गया है। पोस्ट-वाइज वैकेंसी, शैक्षणिक योग्यता और अन्य विस्तृत पात्रता शर्तों की पूरी जानकारी Detailed CEN में सामने आएगी।इसलिए उम्मीदवारों को 15 सितंबर से आवेदन शुरू होने से पहले RRB के आधिकारिक पोर्टल पर जारी विस्तृत नोटिफिकेशन जरूर पढ़ना चाहिए। भर्ती से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए केवल अधिकृत RRB स्रोतों पर भरोसा करें।


संबंधित समाचार