होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Post Office Recruitment 2026 : डाक विभाग ने 23757 पदों पर निकाली भर्तियां, सीधी होगी भर्ती, इतने मिलेंगे पैसे, जानें प्रक्रिया

Post Office Recruitment 2026 : डाक विभाग ने 23757 पदों पर निकाली भर्तियां, सीधी होगी भर्ती, इतने मिलेंगे पैसे, जानें प्रक्रिया

India Post GDS Vacancy : भारतीय डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस) के 23,757 पदों पर भर्ती निकाली गई है। जिसके लिए आवेदन 21 सितंबर 2026 शाम 05 बजे तक जारी रहेंगे। कैंडिडेट्स जो भी इस पोस्ट के लिए अप्लाई करना चाहते है वो आधिकारिक वेबसाइट https://www.indiapost.gov.in/  पर विजिट कर सकते है। इस पोस्ट के लिए 10वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।

ऑनलाइन आवेदन और शुल्क भुगतान की तारीख 2 सितंबर से लेकर 21 सितंबर शाम 7:00 बजे तक निर्धारित की गई है। पंजीकरण की अंतिम तारीख 19 सितंबर 2026 है। करेक्शन पोर्टल 23 सितंबर से लेकर 24 सितंबर शाम 5:00 बजे तक खुला रहेगा। 

योग्यता 

किसी भी मान्यता प्राप्त स्कूल या बोर्ड से दसवीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। गणित और इंग्लिश में उम्मीदवारों का पासिंग मार्क्स होना अनिवार्य है।  इसके अलावा कक्षा दसवीं स्तर तक उम्मीदवारों को द्वारा लोकल लैंग्वेज की पढ़ाई करना भी अनिवार्य है। कंप्यूटर और साइकिलिंग का नॉलेज भी होना चाहिए। 

आयु सीमा

निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष है। एससी/एसटी को 5 साल, ओबीसी को 3 साल और PwBD उम्मीदवारों को 10 सालकी छूट दी जाएगी।

इतनी मिलेगी सैलरी 

ब्रांच पोस्ट मास्टर पद पर नियुक्ति के बाद 12,000 रुपये से लेकर 29,380 रुपये तक वेतन मिलेगा। असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर या डाक सेवक पद पर नियुक्ति के बाद 10,000 रुपये से लेकर 24, 470 रुपये तक वेतन मिलेगा।

चयन प्रक्रिया

= चयन कक्षा 10 के अंकों के आधार पर चार दशमलव स्थान तक तैयार की गई सिस्टम-जनरेटेड मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा.

= शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों का भौतिक दस्तावेज़ सत्यापन किया जाएगा, जिसके बाद चिकित्सीय परीक्षण और नियुक्ति-पूर्व औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी.

= चयनित BPM उम्मीदवारों को अपने खर्च पर शाखा डाकघर चलाने के लिए आवास की व्यवस्था करनी होगी और डाक गांव के भीतर निवास करना होगा. ABPM और डाक सेवक को संबंधित डाकघर के डिलीवरी क्षेत्राधिकार के अंतर्गत निवास करना आवश्यक है.

आवेदन शुल्क

उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है। एसस, एसटी, PwBD, ट्रांसजेंडर और महिला उम्मीदवारों को शुल्क भुगतान से छूट प्रदान की गई है। डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग और यूपीआई के जरिए फीस का भुगतान कर सकते हैं। 


संबंधित समाचार