होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP TET के लिए आवेदन 18 सितंबर तक रहेगी जारी, 12 अक्तूबर से होगी परीक्षा, यहां देखें डिटेल

MP TET के लिए आवेदन 18 सितंबर तक रहेगी जारी, 12 अक्तूबर से होगी परीक्षा, यहां देखें डिटेल

भोपाल :  मध्य प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 के लिए आवेदन की प्रक्रिया महज 2 दिन  में बंद होने जा रहे है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है। वो ऑफिसियल साइट पर विजिट कर सकते है। आवेदन में संशोधन के लिए 20 सितंबर तक का समय दिया गया है। 

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हो रही परीक्षा

दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने मई 2026 में आदेश दिया था कि 1998 से 2009 के बीच नियुक्त हुए शिक्षकों को शिक्षक पात्रता परीक्षा पास करनी होगी। इसके बाद कर्मचारी चयन मंडल ने पहले 21 अगस्त से 4 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन मांगे थे। अब आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ाकर 18 सितंबर कर दी गई है।

कितना लगेगा शुल्क? 

MP TET 2026 के लिए सभी वर्गों के उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न-पत्र 1000 रुपये परीक्षा शुल्क देना होगा। इसके अलावा आवेदन करने के तरीके के अनुसार पोर्टल या कियोस्क शुल्क भी लगेगा। एमपी ऑनलाइन पोर्टल से आवेदन करने पर 60 रुपये और पंजीकृत नागरिक उपयोगकर्ता के माध्यम से आवेदन करने पर 20 रुपये शुल्क देना होगा। आवेदन में पहली बार सुधार के लिए 20 रुपये और अंतिम चरण में सुधार के लिए 40 रुपये शुल्क तय किया गया है।

150 अंकों की होगी टीईटी परीक्षा

प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा में 150 प्रश्न होंगे और प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। परीक्षा के लिए 2 घंटे 30 मिनट मिलेंगे और गलत उत्तर पर अंक नहीं कटेंगे। SC, ST, OBC, दिव्यांग और EWS उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 50% और अन्य वर्गों के लिए 60% अंक जरूरी होंगे। माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा में भी प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा और निगेटिव मार्किंग नहीं होगी।

आवेदन कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होम पेज पर MP TET 2026 आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • मांगी गई जानकारी भरकर अपना रजिस्ट्रेशन करें।
  • लॉगिन करके आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी दर्ज करें।
  • जरूरी दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • निर्धारित आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें।
  • फॉर्म को ध्यान से जांचकर सबमिट करें।

संबंधित समाचार