होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Alot Rail Fire: एमपी में रेल हादसा, राजधानी एक्सप्रेस की एक बोगी में लगी भीषण आग 

Alot Rail Fire: एमपी में रेल हादसा, राजधानी एक्सप्रेस की एक बोगी में लगी भीषण आग 

Alot Rail Fire: मध्य प्रदेश के रतलाम जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कोटा रेल मंडल के लूणीरीछा और विक्रमगढ़ आलोट स्टेशन के बीच रविवार की सुबह तड़के त्रिवेंद्रम से दिल्ली जा रही त्रिवेंद्रम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 12431 के एक एसी कोच में अचानक भीषण आग लग गई। गनीमत यह रही कि रेलवे स्टाफ और सुरक्षाबलों की मुस्तैदी से समय रहते सभी यात्रियों को बचा लिया गया।

सुबह 5:30 बजे लगी आग

चश्मदीदों के अनुसार, हादसा रविवार सुबह करीब 5:30 बजे हुआ। उस वक्त ट्रेन के AC थ्री टायर कोच B1 में सवार अधिकांश यात्री गहरी नींद में सो रहे थे। तभी अचानक बोगी से धुआं और आग की लपटें उठती देख यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ट्रेन को तुरंत लूणीरीछा और विक्रमगढ़ आलोट के बीच रोका गया।

रेस्क्यू ऑपरेशन, सभी सुरक्षित

घटना की सूचना मिलते ही ट्रेन में तैनात आरपीएफ (RPF) के जवान, कोच अटेंडेंट और रेलवे का अन्य स्टाफ तुरंत एक्शन में आया। आग की जद में आए B1 कोच में कुल 68 यात्री यात्रा कर रहे थे। रेलवे स्टाफ ने तत्परता दिखाते हुए मात्र 15 मिनट के भीतर खिड़की और दरवाजे खोलकर सभी 68 यात्रियों को सामान सहित सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हादसे की खबर मिलते ही कोटा और रतलाम रेल मंडल से तकनीकी विशेषज्ञों की टीम, एम्बुलेंस और दुर्घटना राहत ट्रेन (ART) को तुरंत मौके के लिए रवाना किया गया।

आग के कारणों की जांच जारी

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, आग लगने के स्पष्ट कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्राथमिक अंदेशा शॉर्ट सर्किट को माना जा रहा है। प्रभावित कोच को ट्रेन से अलग करने और यात्रियों को दूसरे कोचों में शिफ्ट करने के बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना करने की तैयारी की जा रही है। इस घटना के चलते दिल्ली-मुंबई मुख्य रेल मार्ग पर कुछ समय के लिए परिचालन प्रभावित हुआ है।


संबंधित समाचार