होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

रायपुर जिला अधिवक्ता संघ चुनाव: दिनेश देवांगन बने अध्यक्ष, राकेश पूरी सचिव चुने गए...

रायपुर जिला अधिवक्ता संघ चुनाव: दिनेश देवांगन बने अध्यक्ष, राकेश पूरी सचिव चुने गए...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में जिला अधिवक्ता संघ का चुनाव रविवार को भारी उत्साह, गहमा-गहमी और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुआ। देर शाम मतगणना पूरी होने के बाद चुनाव परिणाम घोषित किए गए, जिसमें दिनेश देवांगन को अध्यक्ष पद पर जीत मिली। वहीं राकेश पूरी सचिव और सूर्यकांत पाटस्कर उपाध्यक्ष चुने गए। इस बार चुनाव में रिकॉर्ड संख्या में अधिवक्ताओं ने मतदान किया। बारिश और लंबी कतारों के बावजूद वकीलों में मतदान को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।

जिला अधिवक्ता संघ चुनाव 2026 के विजेता

अध्यक्ष - दिनेश देवांगन
सचिव - राकेश पूरी
उपाध्यक्ष - सूर्यकांत पाटस्कर
महिला उपाध्यक्ष - भारती राठौर
कोषाध्यक्ष - रानी लक्ष्मी साहू
सह सचिव - गुणेश निर्मलकर
महिला सह सचिव - नेहा राठौर
ग्रंथालय सचिव - महेंद्र देवांगन
सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा सचिव - योगेश साहूमहिला कार्यकारिणी सदस्य - योगिता धुरंधर एवं अमृता दीक्षित

अन्य उम्मीदवारों को मिले वोट

योगीराज वर्मा - 851 वोट
अविजित त्रिपाठी - 781 वोट
विवेक मिश्रा - 675 वोट
आकाश जासूजा - 672 वोट
आकाश सोनी - 622 वोट

बारिश के कारण देर से शुरू हुआ मतदान

बारिश की वजह से मतदान प्रक्रिया करीब एक घंटे की देरी से शुरू हुई। बाद में मतदान का समय भी एक घंटे बढ़ाया गया ताकि सभी अधिवक्ता अपने मताधिकार का उपयोग कर सकें। चुनाव से पहले विवाद की स्थिति भी बनी थी। अधिवक्ताओं के एक समूह ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर चुनाव पर स्टे की मांग की थी। हालांकि अंतिम निर्णय आने के बाद मतदान प्रक्रिया पूरी कराई गई।

लंबी कतारों में दिखी अनुशासन और सहयोग की भावना

इस बार एक बूथ पर करीब 1000 मतदाताओं की व्यवस्था की गई थी, जिसके कारण मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें लगी रहीं। खास बात यह रही कि जूनियर वकीलों ने सीनियर अधिवक्ताओं को प्राथमिकता देकर सहयोगात्मक माहौल बनाए रखा।

सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद

चुनाव को देखते हुए कोर्ट परिसर और आसपास भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। बाहरी और संदिग्ध लोगों पर पुलिस लगातार नजर बनाए हुए थी ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो सके।

सेल्फी जोन बना आकर्षण का केंद्र

जिला अधिवक्ता संघ चुनाव में इस बार पहली बार सेल्फी जोन बनाया गया था। मतदान के बाद बड़ी संख्या में वकील वहां फोटो खिंचवाते नजर आए। यह सेल्फी जोन पूरे चुनाव के दौरान आकर्षण का केंद्र बना रहा।

आसपास के क्षेत्रों से भी पहुंचे अधिवक्ता

रायपुर के अलावा अभनपुर, आरंग, धरसींवा, खरोरा और तिल्दा सहित आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में अधिवक्ता मतदान के लिए पहुंचे। जीएसटी और इनकम टैक्स से जुड़े अधिवक्ताओं ने भी चुनाव में सक्रिय भागीदारी निभाई।


संबंधित समाचार