होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

तिल्दा-नेवरा रेलवे स्टेशन पर सघन टिकट चेकिंग, 16 ट्रेनों में अभियान चलाकर 433 मामलों में कार्रवाई...

तिल्दा-नेवरा रेलवे स्टेशन पर सघन टिकट चेकिंग, 16 ट्रेनों में अभियान चलाकर 433 मामलों में कार्रवाई...

तिल्दा-नेवरा। South East Central Railway के रायपुर मंडल द्वारा शुक्रवार को तिल्दा-नेवरा रेलवे स्टेशन पर सघन किलाबंदी टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना टिकट यात्रा करने वाले, गलत टिकट के साथ सफर करने वाले, अतिरिक्त सामान ले जाने वाले और स्टेशन परिसर में गंदगी फैलाने वाले यात्रियों पर कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान कुल 433 मामले दर्ज किए गए और 2 लाख 15 हजार 205 रुपए का राजस्व वसूला गया। रेलवे अधिकारियों के अनुसार यह विशेष अभियान 16 मई 2026 को वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अवधेश कुमार त्रिवेदी के निर्देश पर आयोजित किया गया। अभियान के तहत स्टेशन के सभी प्लेटफॉर्म और 16 ट्रेनों में व्यापक जांच की गई।

बिना टिकट यात्रा करते 285 यात्री पकड़े गए

जांच अभियान में बिना टिकट यात्रा करते हुए 285 यात्री पकड़े गए। इन यात्रियों से कुल 1 लाख 64 हजार 595 रुपए का जुर्माना वसूला गया।

अनियमित टिकट वाले यात्रियों पर भी कार्रवाई

रेलवे टीम ने गलत या अनियमित टिकट के साथ यात्रा कर रहे 96 यात्रियों पर भी कार्रवाई की। इस श्रेणी में कुल 45 हजार 310 रुपए की वसूली की गई।

अतिरिक्त लगेज और गंदगी फैलाने वालों से भी वसूला जुर्माना

अधिक सामान लेकर यात्रा कर रहे 16 यात्रियों से 1,600 रुपए का जुर्माना लिया गया। वहीं स्टेशन परिसर में गंदगी फैलाने वाले 36 यात्रियों से 3,600 रुपए वसूले गए।

सहायक वाणिज्य प्रबंधक के नेतृत्व में चला अभियान

यह अभियान सहायक वाणिज्य प्रबंधक अविनाश कुमार आनंद के नेतृत्व में संचालित किया गया। अभियान में मुख्य वाणिज्य निरीक्षक, वाणिज्य निरीक्षक, 19 टिकट चेकिंग स्टाफ और 2 आरपीएफ जवान शामिल रहे।

यात्रियों से रेलवे की अपील

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले वैध टिकट जरूर खरीदें और स्टेशन में प्रवेश के लिए प्लेटफॉर्म टिकट लेना न भूलें। साथ ही रेलवे परिसर को साफ-सुथरा बनाए रखने में सहयोग करें। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों को जागरूक करने और नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए भविष्य में भी ऐसे विशेष टिकट चेकिंग अभियान लगातार चलाए जाएंगे




 


संबंधित समाचार