होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP NEWS : राहुल गाँधी के आगमन से पहले MP में संघ-बीजेपी का मेगा शो, युवाओं पर रहेगा फोकस, तैयारियां जारी

MP NEWS : राहुल गाँधी के आगमन से पहले MP में संघ-बीजेपी का मेगा शो, युवाओं पर रहेगा फोकस, तैयारियां जारी

भोपाल : मध्यप्रदेश में अगले कुछ दिनों में राजनीतिक गतिविधियां तेज होने जा रही है, क्योकि 17 से 19 सितंबर के बीच इंदौर और आसपास के शहरों में भाजपा, आरएसएस और कांग्रेस से जुड़े कई बड़े कार्यक्रम होने जा रहे है। जिसमे शामिल होने के लिए कांग्रेस सांसद और लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत इंदौर आने वाले है। जिसको लेकर तैयारियां जहां जोरो शोरों से जारी है। तो वही इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से युवा और Gen Z शामिल होंगे। 

उज्जैन और मंदसौर जाएंगे नितिन नवीन

17 सितंबर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन इंदौर पहुंचेंगे। इसके बाद वे उज्जैन और मंदसौर भी जाएंगे। उज्जैन में वे दीपोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे, जबकि मंदसौर के गांधी सागर क्षेत्र में चीता पुनर्वास से जुड़े कार्यक्रम में शामिल होंगे। साथ ही इंदौर में वे स्वामित्व योजना के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

भागवत का इंदौर-उज्जैन दौरा

18 सितंबर को आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के इंदौर-उज्जैन दौरे का कार्यक्रम है। उज्जैन में वे युवा धर्म संसद को संबोधित करेंगे और संघ कार्यकर्ताओं से भी संवाद करेंगे। जानकारी के अनुसार, आरएसएस प्रमुख 2 दिनों तक प्रदेश में रहेंगे। 

छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम

इसके बाद 19 सितंबर को इंदौर में राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम प्रस्तावित है। कांग्रेस इसे युवाओं और छात्रों से जुड़े मुद्दों पर केंद्रित कार्यक्रम के रूप में पेश कर रही है।


संबंधित समाचार