इंदौर :लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए इंदौर पहुंच चुके है। जहां एयरपोर्ट पर नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया है। तो वही राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर युवाओ में काफी उत्सुकता देखने को मिल रही है। कार्यक्रम जहां कुछ देर में शुरू होने जा रही है। तो वही नेता प्रतिपक्ष युवाओं से शिक्षा, रोजगार, पेपर लीक तथा प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े विभिन मुद्दों पर सीधा संवाद करेंगे।
एक सी टी-शर्ट पहनकर पहुंचे युवा
कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में छात्र प्रदेशभर से शहर के रीजनल पार्क के पास आयोजित आईडीए मैदान जिसे ‘भारत जोड़ो मैदान’ नाम दिया गया है। वहां पहुंच रहे है। कार्यक्रम स्थल पर जहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गए है। तो वही स्टूडेंट्स और युवा एक सी टी-शर्ट पहनकर राहुल गांधी के नाम के नारे लगा रहे हैं।
15000 आदिवासी छात्र पहुंचे
आयोजकों के मुताबिक, मालवा, निमाड़ और बैतूल सहित अलग-अलग क्षेत्रों से बड़ी संख्या में आदिवासी छात्र कार्यक्रम में पहुंचे हैं। तो वही कार्यक्रम में ट्राइबल एजुकेशन को लेकर भी चर्चा होने की संभावना है। इतना ही नही इस कार्यक्रम का हिस्सा बनने के लिए बड़ी संख्या में NEET अभ्यर्थी भी कार्यक्रम में पहुंचे हैं, जहां वो काउंसलिंग प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं को लेकर सवाल करेंगे .
सिख समाज के लोगो ने लगाया लंगर
इतना ही नहीं कार्यक्रम में आने वाले लोगों के लिए सिख समाज की ओर से (लंगर) भोजन की व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम शाम करीब पांच बजे शुरू होगा, जबकि राहुल गांधी के छह बजे के बाद मंच पर पहुंचने की जानकारी दी गई है। इतना ही नहीं राहुल गांधी का यह कार्यक्रम बेहद खास होने वाला है। जिसको सिख समाज की ओर से लंगर बीजेपी में उथल पुथल मची हुई है।