होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Chhatarpur News: छतरपुर में रेलवे ट्रैक पर मिला प्रॉपर्टी डीलर का शव

Chhatarpur News: छतरपुर में रेलवे ट्रैक पर मिला प्रॉपर्टी डीलर का शव

विनोद मिश्रा,छतरपुर: छतरपुर जिले के मातगुवां थाना इलाके से इस वक्त की सबसे बड़ी और दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। शनिवार दोपहर ढड़ारी रेलवे ब्रिज के पास एक प्रॉपर्टी डीलर का क्षत-विक्षत शव रेलवे पटरी पर पाया गया, जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की शिनाख्त छतरपुर के रहने वाले 40 वर्षीय संतोष पाठक के रूप में हुई है। ट्रेन की टक्कर इतनी भीषण थी कि मृतक के शव के अंग करीब 150 मीटर की दूरी तक पटरी पर बिखर गए।

आखिरी बार कब दिखे?

जानकारी के अनुसार संतोष पाठक को शनिवार दोपहर करीब 2 बजे ढड़ारी रेलवे ब्रिज के आसपास अकेले घूमते देखा गया था। इसके करीब एक घंटे बाद, यानी दोपहर 3 बजे के आसपास ललितपुर-खजुराहो रूट पर चलने वाली मेमो ट्रेन वहां से गुजरी। आशंका जताई जा रही है कि इसी ट्रेन की चपेट में आने से यह खौफनाक हादसा हुआ।

मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही मातगुवां थाना पुलिस बल के साथ थाना प्रभारी अंकुर चौबे तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव की पहचान करने के लिए परिजनों को घटना स्थल पर बुलाया। पुलिस को छानबीन के दौरान पटरी के पास से मृतक संतोष पाठक की स्कूटी बरामद हुई है। इसके साथ ही उनकी जेब और बैग से उनका पैन कार्ड, एटीएम कार्ड और जमीन की खरीद-बिक्री से जुड़े कई दस्तावेज मिले हैं।

बता दें​ कि संतोष पाठक शहर के बड़े प्रॉपर्टी कारोबार से जुड़े थे, इसलिए मौत की खबर आम होते ही बड़ी संख्या में स्थानीय व्यवसायी, बिल्डर्स और उनके परिचित मौके पर जमा हो गए। बाजार में इस घटना को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जाने लगे। पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी का कहना है कि मामला दर्ज कर हर एंगल से जांच की जा रही है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगा कि यह हादसा है या साजिश।


संबंधित समाचार