होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

पीएम मोदी संपत्ति : पीएम मोदी के पास है इतनी संपत्ति, हो जाएंगे हैरान

पीएम मोदी संपत्ति : पीएम मोदी के पास है इतनी संपत्ति, हो जाएंगे हैरान

पीएम मोदी संपत्ति : देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 14 मई को वाराणसी से अपना नामांकन दाखिल कर चुके है। नामांकन दाखिले के दौरान उनके साथ कई मंत्री, विधायक और नेता मौजूद रहे। पीएम मोदी ने नामांकन दाखिले में अपनी संपत्ति का पूरा ब्यौरा दिया है। पीएम मोदी के हलफनामें के अनुसार उनके पास करोड़ों की संपत्ति है। उन्होंने कोई लोन भी नहीं लिया है। न उनके पास मका है और न ही उनके पास कोई वाहन है। 

पीएम मोदी के पास इतनी संपत्ति 

दरअसल, पीएम मोदी ने हलफनामें में बताया है कि उनके पास चल संपत्ति कुल 3.02 करोड़ रूपए है। 2019 में उनकी संपत्ति 1.41 करोड़ थी। उनके पास नगदी के रूप में 52,920 रुपए हैं। जबकि 2019 में उनके पास 38,750 रूपए की नगदी थी। 2019 में उकने बैंक खाते में 1.28 लाख थे जो अब 2024 में 2.86 लाख हो गए है। बीते 5 साल में उन्होंने करीब 84 लाख रूपए कमाए है। उनके पास कोई अचल संपत्ति नहीं है। पीएम मोदी के पास 45 ग्राम वजन की 4 सोने की अंगूठियां हैं। 

पीएम ने किया प्लाट दान

पीएम मोदी के साल 2019 के हलफनामे के अनुसार उनके पास 02 लाख 51 हजार 36 हजार 119 रुपये थे। 2019 में उनके पास गुजरात के गांधीनगर में एक प्लाट था, जिसे उन्होंने बीते मार्च महीने में नादब्रह्म कला केंद्र की स्थापना के लिए दान दे दिया था।

इतने करोड़ के मालिक मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 03 करोड़ 02 लाख 06 हजार 889 रुपये की अचल संपत्ति के मालिक हैं। पीएम मोदी इनकम टैक्स रिटर्न भी दाखिल करते है। उनके खिलाफ एक भी आपराधिक मुकदमा दर्ज नहीं है। पीएम मोदी गुजरात के अहमदाबाद के सोमेश्वर टेनमेंट्स, रानीप के मूल निवासी है। पीएम मोदी ने गुजरात यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ आर्ट्स किया है। पीएम मोदी के गांधीनगर ​स्थित एसबीआई बैंक के खाते में 73,304 रुपये है और उनके संसदीय क्षेत्र वाराणसी के बैंक खाते में 7000 रुपये हैं। 


संबंधित समाचार