गुना : मध्य प्रदेश के गुना से आत्महत्या का एक सनसनी खेज मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड की शादी कही और होने के चलते जहर खाकर जान दे दी। मृतक कोई और नहीं बल्कि प्रद्युम्न सिंह है। जिनका पिछले 5 साल से एक लड़की के साथ अफेयर था। इस बात की जानकारी खुद मृतक के परिजनों ने दी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आगे की कार्रवाई जारी है।
प्रद्युम्न सिंह अपनी प्रेमिका के प्यार में था पागल
जानकारी के अनुसार, प्रद्युम्न सिंह अपनी प्रेमिका के प्यार में इस कदर पागल था कि उसने दो साल पहले अपनी पत्नी को हमेशा के लिए छोड़ दिया था। इसके बाद से दोनों साथ में थे। लेकिन ग्रिलफ्रेंड की शादी कही और फिक्स होने पर प्रद्युम्न इस कदर दुखी हुआ की। उसने हाईवे किनारे जाकर 10 जहरीली गोलियां खा लीं। हालांकि समय रहते पुलिस वाले उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल लेकर गए। जहां उसकी मौत हो गई।
आज बमोरी में प्रद्युम्न की गर्लफ्रेंड की शादी
इतना ही नहीं इसके बाद प्रद्युम्न भागकर रूठियाई पुलिस चौकी पहुंचा और पुलिस को सारी बात बताई। जिसके बाद पुलिस वाले उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल लेकर गए। जहां उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा कि आज बमोरी में प्रद्युम्न की गर्लफ्रेंड की शादी है। जिसको लेकर युवती जहां खुश है। तो वही युवक के परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सोप दिया है।