भोपाल : स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर देशभर में विभिन तरह के कार्यकर्मो का आयोजन किया गया है। जिसको लेकर तैयारियों को जहां अंतिम रूप दिया जा रहा है। तो वही दिल्ली में लाल किले के आस पास के क्षेत्रों में सुरक्षा को कड़ी कर दी गई है। इसके साथ ही पतंग और ड्रोन उड़ाने पर भी पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है। साथ ही सार्वजनिक स्थानों और व्यस्त बाजारों में 19 मोस्ट वॉन्टेड आतंकवादियों के पोस्टर लगाए हैं। ताकि लोग अलर्ट मोड में रहे।
इंडियन मुजाहिदीन-अल कायदा समेत 19 आतंकियों के पोस्टर
दरअसल, स्वतंत्रता दिवस के आयोजन से पहले आतंकवादी खतरों के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने पूरी राजधानी में हाई अलर्ट जारी किया है। एहतियात के तौर पर पुलिस ने शहर के प्रमुख स्थलों, सार्वजनिक स्थानों और व्यस्त बाजारों में 19 मोस्ट वॉन्टेड आतंकवादियों के पोस्टर लगाए हैं। जिसमे इंडियन मुजाहिदीन, अल-कायदा और अलग-अलग खालिस्तानी आतंकी संगठनों से जुड़े खतरनाक संदिग्धों की तस्वीरें और डिटेल्स शामिल हैं।
आतंकवादियों की लिस्ट
मोस्ट वॉन्टेड आतंकवादियों की लिस्ट में 'खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स' के रंजीत सिंह उर्फ नीता, परमजीत सिंह पम्मा, 'खालिस्तान टाइगर फोर्स' के अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श डाला और 'बब्बर खालसा इंटरनेशनल' (BKI) के हरविंदर सिंह संधू उर्फ रिंडा, वधावा सिंह बब्बर व गुरमीत सिंह बग्गा जैसे प्रमुख नाम प्रमुखता से शामिल हैं.
सूचना देने वाले को मिलेगा उचित इनाम
पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि अगर इनमें से कोई भी संदिग्ध व्यक्ति कहीं दिखाई दे या उनके बारे में कोई जानकारी मिले, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें. पोस्टर में पुलिस कंट्रोल रूम (112) और विशेष प्रकोष्ठ के संपर्क नंबर दिए गए हैं. दिल्ली पुलिस ने ये भी बताया है कि सही सूचना देने वाले को उचित इनाम दिया जाएगा और उसकी पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी.
भीड़भाड़ वाले स्थानों पर बढ़ाई गई सुरक्षा
15 अगस्त को देखते हुए दिल्ली में पहले से ही सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है। राजधानी के संवेदनशील इलाकों, महत्वपूर्ण सरकारी प्रतिष्ठानों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। वाहनों और लोगों की जांच बढ़ाने के साथ-साथ प्रमुख स्थानों पर निगरानी भी तेज की गई है।