भोपाल : केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा की गुरुवार देर शाम तबियत खबर होने के बाद दिल्ली एम्स में भर्ती किया गया है। जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम 24 घंटे उनके स्वस्थ पर नजर बनाए हुए है।
बेचैनी की शिकायत
बताया जा रहा है कि नड्डा को बेचैनी की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां उनकी हालत फ़िलहाल ठीक बताई जा रही है।
कार्डियोलॉजी विभाग में एडमिट है नड्डा
अस्पताल के मुताबिक, उनकी हालत फिलहाल स्थिर है और उन्हें कार्डियोलॉजी विभाग में निगरानी में रखा गया है। इतना ही नहीं नड्डा का हृदय की नसों का एंजियोग्राफी टेस्ट सहित अन्य जांच भी की गई है। जिनकी रिपोर्ट के आधार पर इलाज किया जा रहा है।