होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP Politics : ‘औकात’ बयान पर सियासी घमासान, मंत्री विजयवर्गीय के आवास की सुरक्षा बढ़ी

MP Politics : ‘औकात’ बयान पर सियासी घमासान, मंत्री विजयवर्गीय के आवास की सुरक्षा बढ़ी

MP Politics : मध्यप्रदेश की राजनीति में ‘औकात’ बयान को लेकर जारी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। विधानसभा में हुई तीखी नोकझोंक के बाद अब प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के भोपाल स्थित सरकारी बंगले की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। आवास के बाहर बैरिकेड्स और बेरीगेट्स लगाकर आवाजाही सीमित कर दी गई है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के साथ हुई तीखी बहस के बाद सियासी माहौल गरमा गया था। इसी मुद्दे को लेकर यूथ कांग्रेस ने मंत्री के खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी किया।

सीएम से तुलना पर नया विवाद

इसी बीच भाजपा विधायक अभिलाष पांडे के एक बयान ने नई बहस छेड़ दी है। पांडे ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की तुलना भगवान विष्णु से करते हुए कहा कि सीएम ने भगवान जैसा दिला दिखाया और छाती पर पैर मारने वालो से माफी मांगी 

तुलसी सिलावट का बयान

वही मंत्री तुलसी सिलावट ने कहा कि मुख्यमंत्री स्वयं माफी मांग चुके हैं और सदन में हर मुद्दे पर चर्चा हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष अनावश्यक रूप से हंगामा कर रहा है।

प्रीतम लोधी का तीखा हमला

वहीं भाजपा विधायक प्रीतम लोधी ने नेता प्रतिपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि वे विधानसभा को अखाड़ा बना रहे हैं। उन्होंने तीखे शब्दों में कहा कि मैं विधानसभा का मार्शल हुं,सबको ठीक कर दूंगा। ‘औकात’ बयान से शुरू हुआ विवाद अब राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का रूप ले चुका है। कांग्रेस मंत्री के इस्तीफे की मांग पर अड़ी है, जबकि भाजपा इसे विपक्ष की अनावश्यक राजनीति बता रही है।


संबंधित समाचार