होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

दही हांडी कार्यक्रम में शामिल होने जा रही माधवी लता को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानें क्या था पूरा मामला

दही हांडी कार्यक्रम में शामिल होने जा रही माधवी लता को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानें क्या था पूरा मामला

छत्तीसगढ़ के रायपुर निवासी भाजपा कार्यकर्ता जय यश कुकरेजा और महाराष्ट्र के भाजयुमो चेतन पुरोहित अमरावती जिले के चांदूर बाजार में तेलंगाना भाग्यनगर की माधवी लता के साथ दिन शुक्रवार 30 अगस्त को दही हांडी के कार्यक्रम में सम्मिलित होने जा रहे थे। इस दौरान पुलिस ने उन्हें अस्थायी रूप से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने माधवी लता को किसी भी प्रकार का विवादित बयान नहीं देने व भड़काऊ भाषण पर रोक लगाने के लिए गिरफ्तार किया था। माधवी लता अपने हिन्दू विचाधारा व कट्टर सनातन वाले बयानों को लेकर सोशल मीडिया में छाई रहती है।

बयानों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं माधवी

हैदराबाद की माधवी लता पिछले कुछ महीनों से सुर्खियों में बनी हुईं है। बता दें कि हैदराबाद के असदुद्दीन औवेसी को टक्कर देने के लिए भाजपा ने हैदराबाद से माधवी लता को लोकसभा चुनाव का टिकट दिया था। वैसे तो माधवी लता चुनाव हार गई लेकिन बयानों को लेकर माधवी लता की लोकप्रियता पूरे भारत में बढ़ गई।


संबंधित समाचार