होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

बिलासा देवी केंवट हवाई अड्डा को मिली 290 एकड़ जमीन, इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनने का रास्ता साफ...

बिलासा देवी केंवट हवाई अड्डा को मिली 290 एकड़ जमीन, इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनने का रास्ता साफ...

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। बिलासा देवी केंवट हवाई अड्डा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विकसित करने की दिशा में अब बड़ा कदम उठाया गया है। सोमवार को जिला प्रशासन को 290.8 एकड़ सैन्य भूमि का आधिकारिक हस्तांतरण किया गया, जिससे एयरपोर्ट विस्तार की राह पूरी तरह साफ हो गई है।

एयरपोर्ट विस्तार को मिली नई रफ्तार

6 अप्रैल को भारतीय सेना और रक्षा संपदा कार्यालय (डीईओ), जबलपुर द्वारा इस भूमि का औपचारिक हस्तांतरण किया गया। इस प्रक्रिया के दौरान जिला प्रशासन और सैन्य अधिकारियों ने जरूरी दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कर जमीन सौंप दी। इस हस्तांतरण के बाद अब एयरपोर्ट के पास कुल 646.8 एकड़ भूमि उपलब्ध हो गई है, जो बड़े स्तर पर विस्तार के लिए पर्याप्त मानी जा रही है।

500 करोड़ का बड़ा प्रोजेक्ट

एयरपोर्ट के विकास के तहत 2885 मीटर लंबा रनवे aur 400 यात्रियों की क्षमता वाला आधुनिक टर्मिनल कार्य प्रस्तावित हैं। इसके साथ ही नया एटीसी (एयर ट्रैफिक कंट्रोल) टावर व करीब 500 करोड़ रुपए का निवेश भी शामिल है।

4C कैटेगरी में होगा अपग्रेड

इस अतिरिक्त भूमि के मिलने से एयरपोर्ट को 4C श्रेणी में अपग्रेड करने में आ रही तकनीकी बाधाएं अब खत्म हो गई हैं। 4C कैटेगरी मिलने के बाद बड़े विमानों की लैंडिंग संभव होगी, देश के प्रमुख शहरों से सीधी उड़ानें शुरू होंगी। बिलासपुर की कनेक्टिविटी और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा।

हाईकोर्ट में भी सुनवाई जारी

इस बीच छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में एयरपोर्ट विस्तार से जुड़ी जनहित याचिकाओं पर सुनवाई भी हुई। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस रविंद्र अग्रवाल की खंडपीठ ने परियोजना की प्रगति पर नया शपथ पत्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। अगली सुनवाई 17 अप्रैल को निर्धारित की गई है।

नाइट लैंडिंग के बावजूद उड़ानें नहीं

गौरतलब है कि एयरपोर्ट को नाइट लैंडिंग की अनुमति पहले ही मिल चुकी है, लेकिन अब तक नियमित उड़ानों का संचालन शुरू नहीं हो पाया है। उम्मीद की जा रही है कि विस्तार के बाद यह स्थिति भी बदल जाएगी। 290 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने के साथ ही बिलासपुर का एयरपोर्ट अब अंतरराष्ट्रीय स्तर की ओर तेजी से बढ़ रहा है। यह प्रोजेक्ट न केवल हवाई सुविधाओं को बेहतर करेगा बल्कि क्षेत्रीय विकास, व्यापार और पर्यटन को भी नई ऊंचाई देगा।


संबंधित समाचार