होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Datia By-election 2026 : दतिया उपचुनाव के लिए वोटिंग खत्म, 71.44% हुआ मतदान, 03 अगस्त को आएंगे नतीजे

Datia By-election 2026 : दतिया उपचुनाव के लिए वोटिंग खत्म, 71.44% हुआ मतदान, 03 अगस्त को आएंगे नतीजे

दतिया : दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए गुरुवार को सभी 291 मतदान केंद्रों पर मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। निर्वाचन विभाग के अनुसार, कुल 2,20,410 पंजीकृत मतदाताओं में से 1,57,473 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसके साथ ही विधानसभा क्षेत्र में कुल 71.44 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

महिला ने 68.48 प्रतिशत की वोटिंग 

आंकड़ों के मुताबिक, 1,16,116 पुरुष मतदाताओं में से 86,024 ने मतदान किया, जिससे पुरुष मतदान प्रतिशत 74.09 रहा। वहीं 1,04,284 महिला मतदाताओं में से 71,405 महिलाओं ने अपने वोट का इस्तेमाल किया, जो 68.48 प्रतिशत है। अन्य श्रेणी के 10 पंजीकृत मतदाताओं में से 4 ने मतदान किया, जिससे इस वर्ग का मतदान प्रतिशत 40 प्रतिशत दर्ज हुआ।

 21 प्रत्याशियों की किस्मत का जल्द होगा फैसला 

चुनाव प्रक्रिया खत्म होने के बाद सभी की नजरे मतगणना और चुनाव परिणाम पर टिकी हुई है। जिसके नतीजे 03 अगस्त को जारी किए जायेंगे। बता दें कि इस चुनावी मैदान में कुल 21 प्रत्याशियों ने हिस्सा लिया था। जिनकी किस्मत का फैसला सावन सोमवार के दिन होगा। 
 


संबंधित समाचार