दमोह : दमोह जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सागर लोकायुक्त की टीम ने ग्राम पंचायत के एक रोजगार सचिव को 8 हजार रूपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। कार्रवाई तेजगढ़ थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत परासई में की गई। आरोपी की पहचान ग्राम रोजगार सचिव राजेश लोधी के रूप में हुई है।
पीएम आवास की तीसरी किस्त के बदले मांगे पैसे
जानकारी के अनुसार, आरोपी राजेश सिंह लोधी ने प्रधानमंत्री आवास योजना की किस्त और जियो टैगिंग के बदले फरयादी संजू रैकवार से 8 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद सागर लोकायुक्त ने मामले का सत्यापन किया और आरोपी को पकड़ने के लिए प्लान बनाया। ऐसे में जब फरयादी पैसे लेकर निर्धारित जगहे पर पहुंचा तो लोकायुक्त की टीम ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
पहले भी आरोपी के चुका है घुस
बताया जा रहा है कि आरोपी पहली भी दो बार रिश्वत के रूप में ग्यारह हजार रुपये ऐंठ चुका है। पहली बार में पांच हजार रुपये और दूसरी बार में छह हजार रुपये रिश्वत के रूप में मांगे। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।