होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Betul News : बारिश के चलते रेलवे की बाउंड्रीवॉल कच्चे मकान पर गिरी, मलबे में दबने से मजदूर की मौत

Betul News : बारिश के चलते रेलवे की बाउंड्रीवॉल कच्चे मकान पर गिरी, मलबे में दबने से मजदूर की मौत

बैतूल : मध्य प्रदेश के बैतूल में बारिश के चलते हुए एक दर्दनाक हादसे में 28 साल के युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक घर में सो रहा था। तभी रेलवे की बाउंड्रीवॉल कच्चे मकान पर जा गिरी और मलबे में दबने की वजह से युवक की मौत हो गई। घटना शहर के गंज थाना क्षेत्र स्थित जवाहर वार्ड की है। जिसकी जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत और बचाव कार्य शुरू किया। 

रात करीब 3 से 4 बजे के बीच हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, हादसा बीती रात करीब 3 से 4 बजे के बीच हुआ। आस पास के लोगों को जैसे ही घटना की जानकारी लगी तो वो तुरंत मदद के लिए पहुंचे और राहुल उइके को बचाने का प्रयास किया। लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।  पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आगे की कार्रवाई जारी है। 

राहुल मजदूरी करता था

पुलिस के अनुसार, बैतूल में लगातार हो रही बारिश के चलते रेलवे की बाउंड्री वॉल भरभराकर गिर गई होगी। जिसमे दबने की वजह से 28 साल के राहुल उइके की जान चली गई। राहुल मजदूरी करता था और लंबे समय से उसी झोपडी में रहता था। 
 


संबंधित समाचार