होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

JABALPUR : जबलपुर में 2 हजार रिश्वत लेते धराया पटवारी, EOW ने की कार्रवाई, जानें मामला

JABALPUR : जबलपुर में 2 हजार रिश्वत लेते धराया पटवारी, EOW ने की कार्रवाई, जानें मामला

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में EOW की टीम ने 2 हजार की रिश्वत लेते घूसखोर पटवारी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। पटवारी ने फरयादी से खसरे में नाम चढ़ाने के बदले रिश्वत की मांग की थी। जिसकी शिकायत फरयादी ने EOW में कर दी। मामला आधारताल तहसील कार्यालय से जुड़ा है।

मामला आधारताल तहसील कार्यालय से जुड़ा

जानकारी के मुताबिक आधारताल तहसील कार्यालय में पदस्थ पटवारी मनोज बघेल ने खसरे में नाम दर्ज कराने के एवज में फरियादी से 5 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।  ऐसे में जब फरयादी पहली क़िस्त लेकर पहुंचा तो EOW की टीम ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। 

आरोपी पटवारी से पूछताछ जारी 

इस कार्रवाई को कृषि उपज मंडी के पास अंजाम दिया। जहां EOW की टीम आरोपी पटवारी से पूछताछ और मामले की जांच कर रही है।
 


संबंधित समाचार