होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

BHOPAL NEWS : भोपाल AIIMS में 260 आउटसोर्स कर्मचारियों की बहाली, सेवा समाप्ति का आदेश वापस

BHOPAL NEWS : भोपाल AIIMS में 260 आउटसोर्स कर्मचारियों की बहाली, सेवा समाप्ति का आदेश वापस

भोपाल। एम्स भोपाल में आउटसोर्स कर्मचारियों से जुड़े विवाद के बीच प्रबंधन ने बड़ा फैसला लिया है। संस्थान ने करीब 260 कर्मचारियों की बहाली के आदेश जारी करते हुए पहले जारी किए गए ट्रांसफर और सेवा समाप्ति संबंधी निर्देशों को वापस ले लिया है।

हाउसकीपिंग, वार्ड बॉय सहित अन्य कर्मचारी को निकाला गया

बताया जा रहा है कि इन कर्मचारियों में हाउसकीपिंग, वार्ड बॉय और अन्य विभागों में सेवाएं देने वाले कर्मचारी शामिल हैं। कर्मचारियों को हटाने के फैसले के विरोध में प्रदर्शन किया जा रहा था। विरोध के बाद एम्स प्रबंधन ने अपने पूर्व आदेश पर पुनर्विचार करते हुए कर्मचारियों को फिर से काम पर रखने का निर्णय लिया।

एम्स प्रबंधन ने आदेश लिया वापस

प्रबंधन के फैसले के बाद कर्मचारियों के बीच राहत की स्थिति बनी है। कर्मचारियों की ओर से भी हड़ताल समाप्त करने की बात कही गई है। बहाली के बाद अब संबंधित कर्मचारी अपने निर्धारित कार्यों पर लौट सकेंगे। 


संबंधित समाचार