छतरपुर : मध्य प्रदेश में रिश्वतखोरी को खत्म करने के लिए लोकायुक्त की टीम जहां दिन रात काम कर रही है। तो वही दूसरी तरफ लोकायुक्त ने 50 हजार की रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। मामला नेगुवा क्षेत्र का है। जहां फरयादी की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई को अंजाम दिया।
1.20 लाख रुपये की मांग
दरअसल, पटवारी राहुल अग्रवाल ने महिला फरियादी सगुनती बाई से मुआवजा प्रकरण में 1.20 लाख रुपये की मांग की थी। जिसके लिए सगुनती बाई ने पहले 40 हजार रुपये दिए। इसके बाद जब पटवारी और पैसों के लिए जब फरयादी पर दबाव बनाने लगा तो उनसे मामले की शिकायत लोकायुक्त में कर दी।
कलेक्ट्रेट परिसर के सामने पैसे लेते किया गिरफ्तार
शिकायत सही पाए जाने पर लोकायुक्त ने आरोपी पटवारी को पकड़ने का प्लान बनाया और जब फरयादी दूसरी किस्त देने के लिए जब कलेक्ट्रेट परिसर के सामने पहुंची तो लोकायुक्त पुलिस ने पटवारी को पैसे लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
7 सदस्यों की टीम ने कार्रवाई को दिया अंजाम
इस कार्रवाई को लोकायुक्त की 7 सदस्यों की टीम ने अंजाम दिया। फ़िलहाल आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। जिससे पूछताछ की जा रही है।