होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Chhindwara breaking news : बड़ी खबर ! छिंदवाड़ा में 700 से अधिक महिलाओं ने छोड़ा कांग्रेस व गोंडवाना पार्टी का साथ, BJP किया ज्वाइन

Chhindwara breaking news : बड़ी खबर ! छिंदवाड़ा में 700 से अधिक महिलाओं ने छोड़ा कांग्रेस व गोंडवाना पार्टी का साथ, BJP किया ज्वाइन

छिंदवाड़ा : मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां 600 से 700 महिलाओं ने कांग्रेस और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी को अलविदा कहकर भाजपा का दामन थाम लिया है। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं  द्वारा लिए गए इस फैसले से कांग्रेस और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी में जहां हड़कप मच गया है। तो वही दूसरी तरफ कमलनाथ के गढ़ में बीजेपी का कुनबा बढ़ने से भाजपाइयों में खुशी की लहर है। 

राजमहल हर्रई में उमड़ा जनसैलाब

बता दें कि विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले राजमहल हर्रई में रविवार को भारतीय जनता पार्टी के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया। स्थानीय स्तर पर आयोजित भाजपा सदस्यता अभियान के दौरान लगभग 600 से 700 महिलाओं ने कांग्रेस और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी को अलविदा कहकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

हर उम्र की महिलाओं में जोश, उत्साह और आत्मविश्वास 

यह भव्य आयोजन भाजपा जिला अध्यक्ष शेषराव यादव और अमरवाड़ा विधायक राजा कमलेश प्रताप शाह की अगुवाई में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम स्थल पर महिलाओं की भीड़ इतनी अधिक थी कि राजमहल परिसर और उसके बाहर तक लोगों की कतारें लग गईं। हर उम्र की महिलाओं में जोश, उत्साह और आत्मविश्वास स्पष्ट झलक रहा था। महिलाओं ने भाजपा के प्रतीक कमल चिन्ह को हाथ में लेकर “मोदी जी के साथ, कमलेश शाह के साथ” जैसे नारों से वातावरण गुंज उठा।


संबंधित समाचार