खरगोन: मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में गुरुवार को हुए एक दिल दहला देने वाले सड़क हादसे ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। जैतापुर थाना क्षेत्र के गोपालपुरा के पास दो बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर के बाद एक तेज रफ़्तार ट्रोला ने घायल युवक को बेरहमी से कुचल दिया। जिसकी वजह से युवक की मौके पर मौत हो गई।
गुरुवार दोपहर को हुआ हादसा
बताया जा रहा है कि जैतापुर थाना क्षेत्र के पास गुरुवार दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसके चलते बाइक सवार एक युवक सड़क पर गिर गया। तभी मौके पर गुजर रही एक अज्ञात ट्राला ने युवक को बेरहमी से कुचलता हुआ फरार हो गया। जिसकी वजह से युवक की मौके पर मौत हो गई। तो वही इस दुखद एक्सीडेंट में 3 लोग घायल हो गए।
पुलिस ने की मृतक की पहचान
पुलिस ने मृतक की पहचान खरगोन के खसखसवाड़ी निवासी अब्दुल्ला के रूप में की है। तो वही हादसे में घायल तीन लोगों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां सभी का इलाज जारी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई जारी है।