होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Khajuraho news : खजुराहो में अनियंत्रित होकर पलटी ऑटो, हादसे में 1 आदमी की मौत, 6 घायल

Khajuraho news : खजुराहो में अनियंत्रित होकर पलटी ऑटो, हादसे में 1 आदमी की मौत, 6 घायल

खजराहो : मध्य प्रदेश के खजराहो में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि 6 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसका इलाज अस्पताल में जारी है। बताया जा रहा है कि कि सभी लोग बागेश्वर धाम से लौट रहे थे। तभी खजुराहो एयरपोर्ट रोड पर हादसे का शिकार हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आगे की करवाई जारी है। 

गाड़ी अनियंत्रित होने के चलते हुआ हादसा 

जानकारी के अनुसार, सभी श्रद्धालु गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बागेश्वर धाम में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद खजुराहो से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान एयरपोर्ट रोड पर ऑटो चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। 

राजस्थान निवासी की हादसे में हुई मौत 

इस दुखद हादसे में राजस्थान निवासी श्याम लाल की मौत हो गई, जबकि हादसे में हरियाणा की चार और राजस्थान की दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। जिन्हे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। इस दौरान घायलों और उनके परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में करीब डेढ़ घंटे की देरी का आरोप लगाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर हादसे के कारणों का पता लगाना शुरू कर दिया है।
 


संबंधित समाचार