होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Bhopal News: बारिश से लबालब हुआ बड़ा तालाब, महापौर मालती राय ने खोला 6 नंबर गेट, निकासी शुरू

Bhopal News: बारिश से लबालब हुआ बड़ा तालाब, महापौर मालती राय ने खोला 6 नंबर गेट, निकासी शुरू

भोपाल। राजधानी भोपाल में लगातार हो रही बारिश के बीच बड़े तालाब का जलस्तर बढ़ने के बाद शुक्रवार को भदभदा डेम के गेट खोले गए और पानी की निकासी की गई। डैम के लबालब होने के बाद महापौर मालती राय ने पूजा-अर्चना कर 6 नंबर गेट खोला। इस दौरान मौके पर  नगर निगम आयुक्त संस्कृति जैन और जिला अध्यक्ष रविंद्र यति समेत नगर निगम के MIC सदस्य मौजूद रहे।

पूजा के बाद भदभदा का गेट नंबर-6 खोला

बड़े तालाब में लगातार पानी की आवक बढ़ने के कारण डेम से पानी छोड़ने का निर्णय लिया गया। गेट खोले जाने के बाद भदभदा से पानी की निकासी शुरू हो गई। इससे तालाब का अतिरिक्त पानी नियंत्रित तरीके से आगे छोड़ा जा रहा है।

हर स्थिति पर प्रशासन की नजर 

बारिश के चलते भोपाल के बड़े तालाब का जलस्तर लबालब होने की स्थिति में पहुंच गया है। भदभदा डेम से पानी छोड़े जाने के बाद आसपास के क्षेत्रों में भी प्रशासन की नजर बनी हुई है। जलस्तर और बारिश की स्थिति के अनुसार आगे भी आवश्यक कदम उठाए जा सकते हैं।


संबंधित समाचार