होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

BETUL NEWS : गांधी जयंती पर हेमंत खंडेलवाल ने लगाई झाड़ू, प्लास्टिक मुक्त भारत का दिया संदेश, स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

BETUL NEWS : गांधी जयंती पर हेमंत खंडेलवाल ने लगाई झाड़ू, प्लास्टिक मुक्त भारत का दिया संदेश, स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

बैतूल। गांधी जयंती के अवसर पर बैतूल में जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने स्वच्छता अभियान चलाकर महात्मा गांधी के स्वच्छता संदेश को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की शुरुआत गांधी चौक स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई।

पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

इसके बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल समेत जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने हाथों में झाड़ू लेकर सफाई अभियान में हिस्सा लिया। अभियान के दौरान लोगों को स्वच्छता बनाए रखने के साथ ही प्लास्टिक के इस्तेमाल से बचने के लिए जागरूक किया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए जुट से बनी थैलियों के भी उपयोग करने का संकल्प  दिलाया।

गांवों से लेकर शहरों तक स्वच्छता के प्रति बढ़ी जागरूकता

हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि वर्ष 2014 के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में स्वच्छता को जनअभियान का स्वरूप मिला है। उन्होंने कहा कि गांवों से लेकर शहरों तक स्वच्छता के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ी है और बड़ी संख्या में नागरिक इस अभियान से जुड़े हैं।

प्लास्टिक उपयोग कम करने की अपील

उन्होंने शहरवासियों से अपने आसपास साफ-सफाई रखने और प्लास्टिक का उपयोग कम करने की अपील की। कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को भी उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान उनके सादगीपूर्ण जीवन और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को याद किया गया।

10 सफाईकर्मियों का किया गया सम्मान 

इस दौरान 10 सफाईकर्मियों को कपड़े के थैले बांटे अभियान के तहत सम्मानित भी किया गया। साथ ही कार्यक्रम में मौजूद लोगों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई। इस दौरान मौके पर नपा उपाध्यक्ष महेश राठौर, भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विक्रम वैद्य, मंडल अध्यक्ष विकास मिश्रा और विधायक प्रतिनिधि अजय वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। 
 


संबंधित समाचार