भोपाल : मध्य प्रदेश के सीएम मोहन ने किसानों के हित में बड़ा फैसला लेते हुए जमीन अधिग्रहण करने पर किसानों को 4 गुना ज्यादा मुआवजा देने का फैसला लिया है। पहले यह राशि सिर्फ दो गुना दी जाती थी। लेकिन अब सरकार ने इसे बढ़ाकर 4 गुना करने का फैसला लिया है।
जमीन का नई गाइडलाइन जारी
दरअसल, आज सीएम मोहन हाउस में कैबिनेट मीटिंग बुलाई गई थी। जहां पर बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। जमीन की नई गाइडलाइन के अनुसार, अब सरकार किसी भी सरकारी निर्माण कार्य या सार्वजनिक कार्य के लिए ग्रामीण क्षेत्र में जमीन अधिग्रहित करने पर 4 गुना ज्यादा मुआवजा देगी। इस सम्बन्ध में वर्ष 2015 के नियमों में संशोधन को मंजूरी दी गई है।