होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP NEWS : अब QR कोड से साइबर अपराधों पर लगेगा लगाम, पुलिस विभाग ने शुरू की नई पहल, जानें कैसे करेगा कार्य

MP NEWS : अब QR कोड से साइबर अपराधों पर लगेगा लगाम, पुलिस विभाग ने शुरू की नई पहल, जानें कैसे करेगा कार्य

भोपाल : मध्य प्रदेश में बढ़ते साइबर अपराध पुलिस विभाग के लिए जी का जंजाल बन गया है। ऐसे में डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन फ्रॉड से बचने के लिए पुलिस विभाग ने QR कोड सुविधा शुरू करने का फैसला लिया है। जिसे बाजारों और दफ्तरों सहित प्रदेशभर के विभिन सार्वजानिक जगहों पर लगाया जायेगा और बढ़ते ऑनलाइन अपराधों पर आसानी से अंकुश लगाया जायेगा। 

मार्च 2026 के अंत तक पूरे प्रदेश में लगाया जाएगा QR कोड

बता दें कि इस QR कोड के माध्यम से लोगों को साइबर ठगों से बचाव के उपाए, टिप्स और शिकायत दर्ज करने के तरीके बताए जायेंगे। जिससे लोग शातिरों के जाल में फसने से बचेंगे। इस QR कोड को मार्च 2026 के अंत तक पूरे प्रदेश में सार्वजनिक स्थानों, बाजारों, पार्किंग, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और सरकारी-निजी कार्यालयों में विशेष QR कोड लगाए जाएंगे।

स्कैन करते ही साइबर अपराध से बचाव के मिलेगे उपाए

इस क्यूआर कोड को स्कैन करते ही साइबर अपराध से बचाव से जुड़ी आवश्यक और प्रमाणिक जानकारी सीधे मोबाइल फोन पर उपलब्ध हो जाएगी। इतना ही नहीं अगर कोई ठगी का शिकार हो रहा है, तो तुरंत शिकायत दर्ज कर ठगी की राशि को बैंक में होल्ड करवाना आसान हो जाएगा। मध्य प्रदेश पुलिस साइबर विशेषज्ञों के सहयोग से इस नवाचार को अंतिम रूप दे रही है।
 


 


संबंधित समाचार