भोपाल। पीएम मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर देशभर में जहां सेवा संकल्प अभियान शुरू होने जा रहा है। तो वही 17 सितंबर को नितिन नवीन मध्य प्रदेश के दौरे पर आने वाले है। जहां वो कार्यक्रम में शामिल होकर कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाएंगे। इतना ही नहीं नितिन नवीन उज्जैन भी जाएंगे और महाकाल के दर्शन करेंगे। इस अवसर पर महाकाल मंदिर क्षेत्र में बड़े स्तर पर दीपोत्सव आयोजित किए जाएंगे।
कार्यकर्ताओं में उत्साह
खंडेलवाल ने कहा कि नितिन नवीन के मध्यप्रदेश दौरे को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से संगठन की गतिविधियों को और मजबूती देने के साथ जनसेवा से जुड़े कार्यक्रमों पर भी जोर दिया जाएगा।
राहुल गांधी के इंदौर आने का मकसद क्या ?
वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी के इंदौर दौरे और उनके नॉन-वेज पोस्ट को लेकर पूछे गए सवाल पर हेमंत खंडेलवाल ने राहुल गांधी के दौरे के उद्देश्य पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को स्पष्ट करना चाहिए कि उनके इंदौर आने का मकसद क्या है।
राहुल गांधी एक ही धर्म को लेकर टिप्पणी करते हैं
खंडेलवाल ने धार्मिक मुद्दों पर राहुल गांधी के बयानों को लेकर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यदि राहुल गांधी में साहस है तो उन्हें अन्य धर्मों के विषयों पर भी अपनी राय रखनी चाहिए। उन्होंने कांग्रेस से सवाल किया कि राहुल गांधी बार-बार केवल एक ही धर्म को लेकर टिप्पणी क्यों करते हैं।