होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Betul news : BJP प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने ली मिट्टी से बनी गणेश जी की मूर्ति, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Betul news : BJP प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने ली मिट्टी से बनी गणेश जी की मूर्ति, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

बैतूल : गणेश चतुर्थी का पर्व आज देशभर में धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में बप्पा को घर लाने के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल भी बाजार गए और मूर्तिकार से मिट्टी से बनी गणेश प्रतिमा खरीदी। इस दौरान हेमंत खंडेलवाल ने ऑनलाइन पेमेंट कर डिजिटलीकरण को बढ़ावा दिया 

3 हजार रुपए किए ऑनलाइन भुगतान

गणेश उत्सव के मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल सोमवार को भाजपा नेताओं के साथ बैतूल के कारगिल चौक पहुंचे। यहां उन्होंने स्थानीय महिला कलाकार लक्ष्मी प्रजापति से मिट्टी से बनी गणेश प्रतिमा खरीदी। साथ ही खंडेलवाल ने मूर्ति के लिए 3 हजार रुपए ऑनलाइन भुगतान किए।

स्थानीय कारीगरों को प्रोत्साहन

हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि वे हर वर्ष स्थानीय उत्पादों और माटी कला को बढ़ावा देने के लिए छोटे स्थानीय मूर्तिकारों से ही गणेश प्रतिमा खरीदते हैं। उनका कहना है कि इससे स्थानीय कारीगरों को प्रोत्साहन मिलता है और हमारी पारंपरिक माटी कला भी जीवित रहती है।

स्थानीय कारीगरों को प्रोत्साहन देने का संदेश

वहीं प्रशासन पहले ही पीओपी से बनी गणेश प्रतिमाओं के निर्माण और बिक्री पर प्रतिबंध लगा चुका है। ऐसे में मिट्टी की प्रतिमा खरीदकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने पर्यावरण संरक्षण और स्थानीय कारीगरों को प्रोत्साहन देने का संदेश भी दिया।


संबंधित समाचार