भोपाल : भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपने नई टीम की घोषणा कर दी है। इस टीम में युवा, महिला और सामाजिक प्रतिनिधित्व सहित कई दिग्गज नेताओं को शामिल किया गया है। इतना ही नहीं इस टीम में गुजरात, महाराष्ट्र, उतर प्रदेश, मध्य प्रदेश सहित कई दिग्गज नेताओं को शामिल किया गया है। जिसको लेकर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने सभी को बधाई दी।
MP के छह से अधिक नेताओं को मिली जिम्मेदारी
नई कार्यकारिणी को लेकर प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में प्रदेश के नेताओं को जगह मिलने पर खुशी जताते हुए कहा कि मध्य प्रदेश से छह से अधिक नेताओं को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जिम्मेदारी मिली है। खंडेलवाल ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया।
संगठन होगी मजबूत
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी के गठन में क्षेत्रीय और संगठनात्मक संतुलन का ध्यान रखा गया है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वह मध्य प्रदेश के कार्यकर्ताओं की ओर से भी राष्ट्रीय अध्यक्ष को धन्यवाद देते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि नई जिम्मेदारियों के साथ प्रदेश के नेता संगठन को और मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
मध्य प्रदेश से किसे दी गई जगह?
नितिन नवीन की नई टीम में मध्य प्रदेश से लाल सिंह आर्य को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है. वहीं गजेंद्र पटेल को राष्ट्रीय महामंत्री और कविता पाटीदार को राष्ट्रीय मंत्री की जिम्मेदारी मिली है. इसके साथ ही टीम में कई नामों को शामिल किया गया है।