होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

नितिन नबीन कल अपनी नई टीम के साथ दिल्ली में करेंगे बैठक, संगठन की मजदूती और रणनीति पर होगी चर्चा

नितिन नबीन कल अपनी नई टीम के साथ दिल्ली में करेंगे बैठक, संगठन की मजदूती और रणनीति पर होगी चर्चा

दिल्ली :भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन 22 अगस्त को अपनी नई राष्ट्रीय टीम के साथ दिल्ली में महत्वपूर्ण बैठक करने जा रहे है। नई राष्ट्रीय टीम के गठन के बाद यह उनके नेतृत्व में होने वाली पहली प्रमुख बैठक है। जिसमे टीम के सभी सदस्य शामिल होंगे। 

आगामी चुनाव पर रहेगा फोकस 

बैठक में पार्टी के संगठनात्मक कामकाज और आगे की रणनीति को लेकर चर्चा होने की संभावना है। इसके साथ ही संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने, राज्यों में पार्टी की गतिविधियों को गति देने तथा आगामी विधानसभा - लोकसभा चुनावों की तैयारियों पर भी मंथन किया जा सकता है।

जिम्मेदारियां सौंपने बुलाई गई बैठक 

सूत्रों की माने तो यह बैठक नई टीम को औपचारिक रूप से शामिल करने, जिम्मेदारियां सौंपने और पार्टी की रणनीति तय करने के लिए बुलाई गई है. सूत्रों के अनुसार, इसमें नए पदाधिकारियों को उनकी भूमिकाएं बताई जाएंगी, संगठन को मजबूत करने के निर्देश दिए जाएंगे और चुनावी ब्लूप्रिंट पर चर्चा होगी.

65 सदस्यीय नई टीम का किया था ऐलान

17 अगस्त को नितिन नबीन ने 65 सदस्यीय नई टीम का ऐलान किया था, जिसमें 51 नए चेहरे शामिल किए गए है, इसमें स्मृति ईरानी को राष्ट्रीय महासचिव, राम माधव को उपाध्यक्ष, पीयूष गोयल को कोषाध्यक्ष बनाया गया है. टीम में युवा, महिलाएं (12 महिलाएं) और क्षेत्रीय-जातिगत संतुलन पर जोर दिया गया है. उत्तर प्रदेश से सबसे ज्यादा प्रतिनिधित्व है. बीएल संतोष संगठन महासचिव बने रहेंगे.


संबंधित समाचार