पन्ना : मध्य प्रदश के कुछ इलाकों में लगातार हो रही बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं। तो वही कई जगहों पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है। जिसको देखते हुए प्रशासन ने कल यानि की 22 अगस्त को रीवा और पन्ना के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है। जिसको लेकर आदेश भी जारी कर दिए गए है।
1 से 12वीं तक के सभी स्कूल रहेंगे बंद
दरअसल, पन्ना में 72 घंटे से लगातार बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं और दो दर्जन से अधिक गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क कट गया है. खराब मौसम को देखते हुए कलेक्टर उषा परमार ने कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी स्कूलों को 22 अगस्त को बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं.
शासकीय- अशासकीय दोनों के लिए आदेश जारी
इसके साथ ही रीवा में भी कल जिला शिक्षा अधिकारी ने शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त, नवोदय, सीबीएसई सहित कक्षा नर्सरी से 12वीं तक के विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया है। विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है।