होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

BHOPAL NEWS : बड़ी खबर ! शादी के 6 महीने बाद नवविवाहिता ने की आत्महत्या, पेट्रोल डालकर बीच सड़क लगाई आग

BHOPAL NEWS : बड़ी खबर ! शादी के 6 महीने बाद नवविवाहिता ने की आत्महत्या, पेट्रोल डालकर बीच सड़क लगाई आग

भोपाल : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एक 20 वर्षीय नवविवाहिता ने पेट्रोल डालकर खुद को आग के हवालेकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना गांधीनगर की है। जिसकी जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू की।

वजह अज्ञात 

बताया जा रहा है कि 20 वर्षीया दीपाली प्रजापति की शादी करीब 06 महीने रोहित नाम के युवक से हुई थी। जिसके बाद से दोनों एक साथ रह रहे थे। दीपाली ने यह खौफनाक कदम क्यों उठाया इसका पता लगाने का प्रयास जहां पुलिस कर रही है। वही दीपाली की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है।घटना 18 अक्टूबर रात की है। 

युवती को बचाने के दौरान पति के हाथ भी झुलसे

रोहित के मुताबिक, दीपाली अपनी सहेली के साथ बिना बताए ग्वालियर घूमने गई थी। वह 17 अक्टूबर को भोपाल लौटी थी। उसी रात युवती ने घबराहट होने की बात कही और चाय पीने चलने के लिए कहा। इसके बाद रोहित उसे चाय पिलाने के लिए ले गया था। वहां लौटते समय दीपाली ने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। उसे बचाने की कोशिश में रोहित के हाथ भी झुलस गए।

आगे की कार्रवाई जारी

घटना के बाद दीपाली को तुरंत एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल ले जायजा गया। जहां बुधवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आगे की कार्रवाई जारी है। 
 


संबंधित समाचार