होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP IAS Transfer: मध्यप्रदेश में 3 IAS अधिकारियों के तबादले, सुमित पाण्डेय बने भोपाल स्मार्ट सिटी के CEO

MP IAS Transfer: मध्यप्रदेश में 3 IAS अधिकारियों के तबादले, सुमित पाण्डेय बने भोपाल स्मार्ट सिटी के CEO

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए तीन आईएएस अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। इस बदलाव के तहत सुमित कुमार पाण्डेय को भोपाल स्मार्ट सिटी का मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) नियुक्त किया गया है।

अभिषेक सराफ बने भोपाल नगर निगम में अपर आयुक्त 

वहीं, अभिषेक सराफ को भोपाल नगर निगम में अपर आयुक्त की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा अक्षय कुमार तेम्रवाल को नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग में अपर आयुक्त बनाया गया है।

राज्यपाल के नाम से जारी आदेश

यह आदेश मध्यप्रदेश के राज्यपाल के नाम से जारी किया गया है। मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल के हस्ताक्षर से जारी आदेश के जरिए तीनों अधिकारियों की नई जिम्मेदारियां निर्धारित की गई हैं। 


संबंधित समाचार