होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Bhopal News: रामप्रकाश अहिरवार ने संभाली नगर निगम कमिश्नर की जिम्मेदारी, मेट्रो रेल कंपनी का भी मिला प्रभार

Bhopal News: रामप्रकाश अहिरवार ने संभाली नगर निगम कमिश्नर की जिम्मेदारी, मेट्रो रेल कंपनी का भी मिला प्रभार

भोपाल। राजधानी भोपाल को नया नगर निगम आयुक्त मिल गया है। रामप्रकाश अहिरवार ने भोपाल नगर निगम कमिश्नर के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है। इससे पहले वे जबलपुर नगर निगम आयुक्त की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

जबलपुर से भोपाल पहुंचे कमिश्नर

जबलपुर से भोपाल पहुंचने के बाद अहिरवार सबसे पहले मंत्रालय पहुंचे। इसके बाद उन्होंने अटल भवन स्थित नगर निगम कार्यालय में अधिकारियों से मुलाकात की और विभागीय कार्यों की जानकारी ली।

मेट्रो रेल कंपनी के अपर प्रबंध संचालक का मिला अतिरिक्त प्रभार

रामप्रकाश अहिरवार को भोपाल नगर निगम आयुक्त के साथ मध्यप्रदेश मेट्रो रेल कंपनी के अपर प्रबंध संचालक का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। अब शहर के नगर निगम और मेट्रो से जुड़े कार्यों की जिम्मेदारी भी उनके पास रहेगी।

पहले संस्कृति जैन संभाल रही थी नगर निगम की कमान 

बता दें कि रामप्रकाश अहिरवार से पहले संस्कृति जैन भोपाल नगर निगम की कमान संभाल रही थी। उन्हें अब उप सचिव, मध्यप्रदेश शासन, वित्त विभाग पदस्थ किया गया है। 
 

 


संबंधित समाचार