होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Burhanpur news : दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नदी में डूबने से 25 वर्षीय युवक की मौत, परिवार में पसरा मातम

Burhanpur news : दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नदी में डूबने से 25 वर्षीय युवक की मौत, परिवार में पसरा मातम

बुरहानपुर : मध्य प्रदेश के बुरहानपुर स्थित नेपानगर में माता विसर्जन के दौरान नदी में डूबने से एक 25 वर्षीया युवक की मौत हो गई। युवक मंगलवार रात दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए हिवरा नदी में गया था। जहां गहराई में सामने की वजह से उसकी मौत हो गई। घटना नावरा चौकी क्षेत्र के हीवरा फाटा के पास की है। 

गहराई में सामने की वजह से हुई मौत 

बताया जा रहा है कि 25 वर्षीय युवक मनीष जमाले विसर्जन के लिए नदी में उतरा था। तभी वो गहराई में चला गया और डूब गया जिससे उसकी मौत हो गई। हालांकि इस दौरान ग्रामीणों ने उसे सीपीआर देकर बचाने की कोशिश भी की। लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। 

परिजनों को सौपा गया शव 

नावरा चौकी प्रभारी सुनील पाटिल ने बताया कि बुधवार दोपहर नेपानगर में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


संबंधित समाचार