होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Bhairunda Forest Fire : विभाग की अनदेखी, आग की चपेट में बेशकीमती जंगल 

Bhairunda Forest Fire : विभाग की अनदेखी, आग की चपेट में बेशकीमती जंगल 

मुकेश प्रजापति,भैरूंदा : भैरूंदा तहसील में भीषण गर्मी के चलते जंगलों में आग लगने की घटनाएं बढ़ने लगी हैं। सरकारी सागवान के बड़े जंगल इन दिनों आग की चपेट में हैं, जिससे वन संपदा के साथ-साथ वन्यजीवों के लिए भी खतरा पैदा हो गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि समय रहते कार्रवाई न होने के कारण आग लगातार फैलती जा रही है।

जंगलों में फैल रही आग

जानकारी के अनुसार लाड़कुई वन परिक्षेत्र के नयापुरा सब रेंज के जंगलों में आग सुलगती देखी जा रही है। इसके अलावा बसंतपुर, कुरी नयापुरा, सनकोटा, कोसमी और सिराड़ी के जंगल भी आग की चपेट में बताए जा रहे हैं। आग का दायरा धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है, जिससे बेशकीमती सागवान के पेड़ों को नुकसान पहुंचने की आशंका बढ़ गई है।

प्रशासन पर उठे सवाल

स्थानीय लोगों का कहना है कि वन विभाग और वन विकास निगम जंगलों में आग लगने के बावजूद अधिकारी-कर्मचारियों का अतापता नहीं है, जिसके चलते आग पर नियंत्रण नहीं होने से आग कई इलाकों में फैलती जा रही है।

वन्यजीवों को खतरा

जंगलों में लगी आग से जंगलों में रहने वाले वन्यप्राणी प्रभावित हो रहे हैं। आग की लपटों और धुएं से जानवरों को सुरक्षित स्थान की तलाश में जंगलों से बाहर भागना पड़ रहा है, जिससे उनके जीवन पर संकट मंडरा रहा है।

रात में दिखाई देती हैं आग की लपटें

बताया जा रहा है कि रात के समय जंगलों में आग की लपटें दूर से साफ दिखाई देती हैं। ऐसा लगता है मानो पूरे जंगल में लाल रोशनी फैल गई हो। पिपलानी सब रेंज के खजूरपानी, इटावा, सिराली और डोगलापानी के जंगलों में भी आग की घटनाएं सामने आई हैं।


संबंधित समाचार