होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP Morning News : LPG सिलेंडर नियमों बड़ा बदलाव, एमपी में बारिश का अलर्ट

MP Morning News : LPG सिलेंडर नियमों बड़ा बदलाव, एमपी में बारिश का अलर्ट

MP Morning News : पेट्रोलियम मंत्रालय ने एलपीजी आपूर्ति नियमों में बड़ा बदलाव किया है। नए नियम के तहत जिन उपभोक्ताओं के घर में PNG कनेक्शन उपलब्ध है, वे घरेलू सिलेंडर के पात्र नहीं होंगे। जिन उपभोक्ताओं के पास दोनों कनेक्शन हैं, उन्हें अपना एलपीजी कनेक्शन सरेंडर करना होगा। मंत्रालय के अनुसार पीएनजी कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं को अब एलपीजी रिफिल भी जारी नहीं की जाएगी। यह आदेश आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत जारी किया गया है और राजपत्र में प्रकाशित होने के बाद लागू होगा।

सीएम मोहन का कच्छ दौरा

इस बीच सीएम मोहन यादव का आज का दिन कई कार्यक्रमों से भरा हुआ है। मुख्यमंत्री भोपाल से हेलीकॉप्टर द्वारा नेपानगर पहुंचेंगे, जहां वे जनजातीय सम्मेलन में शामिल होंगे। कार्यक्रम के दौरान 363 करोड़ 82 लाख रुपये की लागत से 127 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी किया जाएगा। इसके बाद मुख्यमंत्री इंदौर होते हुए कच्छ के अंजार में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे और देर रात दिल्ली पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे।

प्रदेश में बारिश का अलर्ट

मध्यप्रदेश मौसम विभाग के अनुसार मध्यप्रदेश में अगले चार दिनों तक आंधी और बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। पश्चिमी विक्षोभ और टर्फ के प्रभाव से प्रदेश के कई जिलों में मौसम बदलेगा। 16 से 18 मार्च के बीच ग्वालियर, भिंड, मुरैना, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट और आसपास के जिलों में बारिश की संभावना है। वहीं प्रदेश के कई हिस्सों में हीट वेव का असर भी बना हुआ है। शनिवार को खरगोन में तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अब रविवार को खुलेंगी गैस एजेंसियां 

इंदौर के बाद अब भोपाल में गैस सिलेंडर के लिए लग रही लंबी कतारों को देखते हुए जिला प्रशासन ने विशेष व्यवस्था की है। भोपाल कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि रविवार को भी सभी गैस एजेंसियां खुली रहेंगी और एलपीजी की आपूर्ति जारी रहेगी। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि वे घबराकर अतिरिक्त सिलेंडर जमा न करें क्योंकि गैस की आपूर्ति सामान्य है।


संबंधित समाचार