होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP News: नेपानगर, कच्छ और दिल्ली के दौरे पर रहेंगे CM मोहन यादव, 363 करोड़ के विकास कार्यों की देंगे सौगात...

MP News: नेपानगर, कच्छ और दिल्ली के दौरे पर रहेंगे CM मोहन यादव, 363 करोड़ के विकास कार्यों की देंगे सौगात...

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज रविवार को नेपानगर, गुजरात के कच्छ और नई दिल्ली के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे बुरहानपुर जिले के नेपानगर में आयोजित जनजातीय सम्मेलन में शामिल होंगे और क्षेत्र के विकास के लिए सैकड़ों करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। मुख्यमंत्री सुबह भोपाल से हेलीकॉप्टर के जरिए नेपानगर पहुंचेंगे, जहां वे स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेने के साथ जनजातीय समुदाय को संबोधित भी करेंगे। 

विकास कार्यों की देंगे सौगात:
  
नेपानगर में जनजातीय सम्मेलन, 363 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात देंगे, साथ ही नेपानगर में आयोजित जनजातीय सम्मेलन के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव क्षेत्र के विकास को नई गति देने के लिए 363 करोड़ 82 लाख रुपये की लागत वाले 127 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। इन परियोजनाओं के माध्यम से बुरहानपुर जिले में सड़क, आधारभूत ढांचा और जनसुविधाओं को मजबूत किया जाएगा।

नेपानगर से कच्छ और फिर दिल्ली का दौरा:

नेपानगर में कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री इंदौर होते हुए गुजरात के कच्छ के लिए रवाना होंगे। कच्छ जिले के अंजार में आयोजित एक कार्यक्रम में भी वे शिरकत करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री देर रात नई दिल्ली पहुंचेंगे, जहां वे रात्रि विश्राम करेंगे और अगले दिन स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे।


संबंधित समाचार