होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

आईएनएच- हरिभूमि जिला संवाद: मुंगेली में जनप्रतिनिधियों के साथ विकास और समस्याओं पर होगा मंथन...

आईएनएच- हरिभूमि जिला संवाद: मुंगेली में जनप्रतिनिधियों के साथ विकास और समस्याओं पर होगा मंथन...

मुंगेली: हरिभूमि-आईएनएच की ओर से आयोजित जिला संवाद 2026 कार्यक्रम का आयोजन रविवार 15 मार्च को मुंगेली में किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में राज्य सरकार के दो वर्ष पूरे होने के अवसर पर जिले में हुए विकास कार्यों, योजनाओं की प्रगति और स्थानीय समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। यह कार्यक्रम दोपहर 3 बजे कलेक्टोरेट स्थित जनदर्शन कक्ष में आयोजित होगा। कार्यक्रम में हरिभूमि-आईएनएच के प्रधान संपादक डॉ. हिमांशु द्विवेदी जनप्रतिनिधियों और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ संवाद करेंगे और जिले के विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

कई जनप्रतिनिधि होंगे शामिल:

जिला संवाद कार्यक्रम में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा कई जनप्रतिनिधि और राजनीतिक दलों के नेता भी कार्यक्रम में भाग लेंगे। कार्यक्रम में शामिल होने वाले प्रमुख जनप्रतिनिधियों में विधायक पुन्नूलाल मोहले, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पांडेय, जिला भाजपा अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी, लोरमी नगर पालिका अध्यक्ष सुजीत वर्मा, भाजपा नेता देव चरण भास्कर, विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी संजीत बेनर्जी, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष घनश्याम वर्मा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष हेमेंद्र गोस्वामी, मुंगेली नगरपालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला और युवक कांग्रेस प्रदेश महासचिव लक्ष्मीकांत भास्कर शामिल हैं।

विकास कार्यों और योजनाओं की होगी समीक्षा:

इस संवाद कार्यक्रम के दौरान राज्य सरकार के दो साल पूरे होने के अवसर पर जिले में चल रही विकास योजनाओं, बुनियादी सुविधाओं और प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा की जाएगी। साथ ही जनता से जुड़े मुद्दों और स्थानीय समस्याओं पर भी चर्चा कर समाधान के रास्ते तलाशने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य जनप्रतिनिधियों, प्रशासन और समाज के बीच संवाद स्थापित कर जिले के समग्र विकास के लिए सुझाव और नई दिशा तय करना है।


संबंधित समाचार