होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, नायब तहसीलदार पर केस दर्ज; गिरफ्तारी नहीं होने से पीड़िता नाराज

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, नायब तहसीलदार पर केस दर्ज; गिरफ्तारी नहीं होने से पीड़िता नाराज

रायपुर। राजधानी रायपुर के गंज थाना क्षेत्र में पदस्थ एक नायब तहसीलदार के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता की शिकायत पर 26 मई को केस दर्ज किया गया था, लेकिन घटना के कई दिन बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से सवाल उठने लगे हैं। पीड़िता ने पुलिस की कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

होटल में ले जाकर संबंध बनाने का आरोप

शिकायत के अनुसार, सूरजपुर जिले में पदस्थ नायब तहसीलदार शैलेंद्र दिवाकर से पीड़िता की पहचान सोशल मीडिया के माध्यम से हुई थी। बातचीत के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। आरोप है कि आरोपी ने शादी का भरोसा दिलाकर पीड़िता का विश्वास जीता और बाद में रायपुर के गंज क्षेत्र स्थित एक होटल में ले जाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

शादी से इनकार के बाद पहुंची थाने

पीड़िता का कहना है कि संबंध बनने के बाद जब उसने शादी की बात की तो आरोपी ने विवाह करने से मना कर दिया। इसके बाद उसने पूरे मामले की शिकायत गंज थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

गिरफ्तारी में देरी पर उठाए सवाल

पीड़िता ने आरोप लगाया है कि मामला दर्ज हुए 15 दिन से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन अब तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। उसका दावा है कि आरोपी पक्ष के लोग लगातार मामले को प्रभावित करने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।


संबंधित समाचार