ग्वालियर : मध्यप्रदेश के ग्वालियर में नगर निगम के आउटसोर्स कर्मचारी ने खुद को गोली मारकर अपनी जान दे दी। आउटसोर्स कर्मचारी ने यह खौफ कदम शुक्रवार और शनिवार के दरमिया उठाया। इतना ही नहीं मृतक ने खुद की जान लेने से पहले अपने भाई को वीडियो कॉल किया और बातचीत के दौरान ही खुद को गोली मार ली। मामला डफरीन सराय क्षेत्र का है।
प्रॉपर्टी विवाद में की आत्महत्या
बताया जा रहा है कि मृतक गौरव सिंह भदौरिया, नगर निगम में क्रेन ऑपरेटर था। जिसने घरवालों से परेशान होकर यह कदम उठाया। इतना ही नहीं इस बात का खुलासा मृतक ने सुसाइड नोट पर किया। जिसे उसने मरने से पहले वाट्सएप पर लगाया था।
मां,बहन और मामी को बताया मौत का जिम्मेदार
गौरव ने अपने सुसाइड नोट में साफ़ कहा है कि उसकी मौत के जिम्मेदार उसके पिता, मां, बहन और मामी है। इधर, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले की गहराई से जांच की जा रही है। गौरव ने लाइसेंसी राइफल से ली खुद की जान।
सुसाइड नोट में लिखी ये बात
सुसाइड नोट मृतक ने लिखा कि… मैं गौरव सिंह भदौरिया अपने पूरे होश और हवास मैं आत्महत्या करने जा रहा हूं मेरी मौत की जिम्मेदार रणवीर सिंह भदोरिया, सत्यवती भदोरिया, सीमा परमार वाइफ ऑफ़ राकेश परमार है। इसमें एक और है मेरी मौत की जिम्मेदार नीतू सिकरवार वाइफ ऑफ पुष्पराज सिकरवार। यह मुझसे कह रही थी या तो 5 लाख रुपए दो या अपने पिताजी की जो तुम्हारी नाम पर जमीन है वह हमारे नाम करो नहीं तो हम तुम्हें जहर देकर मरवा देंगे। इस कारण मैं आत्महत्या कर रहा हूं। मेरी प्रशासन से गुजारिश है इन तीनों को सख्त से सख्त सजा दी जाए।