होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP Weather News: एमपी में कम हुई ठंड मगर अभी सुबह की ठिठुरन जारी, जानें अपने जिले का हाल

MP Weather News: एमपी में कम हुई ठंड मगर अभी सुबह की ठिठुरन जारी, जानें अपने जिले का हाल

MP Weather News: भोपाल। मध्य प्रदेश के लोगों को अब ठंड की मार से निजात मिलने वाली है। क्योंकि अब प्रदेश में ठंड कम हो रही है। उत्तर भारत की ओर एक पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है। जिसका असर से प्रदेश की हवा अपना रुख बदलने लगी है और इसी कारण ही रात के तापमान में कुछ बढ़ोतरी होने लगी है।

बता दें कि बीते शुक्रवार की रात एक-एक शहरों को छोड़कर बाकी सभी जगह न्यूनतम तापमान में मामूली इजाफा हुआ। कई जिलों में तो पारा10 सेल्सियस सेल्सियस से नीचे रहा।

क्या कह रहे मौसम वैज्ञानिक 

मौसम विज्ञानिकों के मुताबिक शनिवार को दिन के तापमान में भी उछाल आ सकता है। अगले एक-दो दिन तक पारे में उछाल का यह सिलसिला बरकरार रह सकता है, जिससे कड़ाके की ठंड से राहत मिल सकती है। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा। इस दौरान सिवनी में शीत लहर का प्रभाव रहा। खंडवा, खरगोन और दतिया में शीतल दिन रहा। 


संबंधित समाचार