इंदौर : मध्य प्रदेश के इंदौर में 1 मार्च को MP SET 2025 की परीक्षा का आयोजन किया गया है। जिसमे प्रदेश के 38,144 परीक्षार्थी शामिल होकर अपनी किस्मत अजमानएंगे। परीक्षा ऑफलाइन मोड में होगी। जिसका आयोजन दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक किया गया है। तो वही परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर 15 मिनट पूर्व पहुंचना होगा।
बड़ी संख्या में परीक्षार्थी होंगे शामिल
मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य पात्रता परीक्षा (सेट) 2025 की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। परीक्षा का आयोजन 100 केंद्रों पर किया गया है। जिसमे बड़ी संख्या में परीक्षार्थी शामिल होंगे। तो वही परीक्षा केंद्र में वीक्षकों को मोबाइल रखने की अनुमति नहीं होगी।
बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित
सभी परीक्षा केन्द्रों पर पेयजल, बिजली आदि बुनियादी सुविधाएं की गई है। परीक्षा पूर्व सभी पर्यवेक्षक यह सुनिश्चित करेंगे कि परीक्षार्थी को वही सेट मिले जो उनके लिए निर्धारित है।
31 विषयों पर होगी परीक्षा
परीक्षा 31 विषयों में रखी है, जिनमें हिन्दी, अंग्रेजी, इतिहास, वाणिज्य, विज्ञान, मराठी, उर्दू और गणित सहित अन्य विषय शामिल हैं। पहले यह परीक्षा 11 जनवरी को प्रस्तावित थी, लेकिन प्रशासनिक कारणों से तिथि परिवर्तित कर 1 मार्च निर्धारित की गई।
परीक्षार्थी ये ले जा सकेंगे साथ
परीक्षार्थी प्रवेश पत्र, फोटो पहचान पत्र, निर्धारित स्याही का पेन, स्वयं का फोटो और पारदर्शी पानी की बोतल साथ ला सकेंगे।
परीक्षा केंद्र में इन चीजों को ले जाना रहेगा वर्जित
- डिजिटल/स्मार्ट घड़ी
- कैलकुलेटर
- मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, हेडफोन
- जूते-मोजे पहनकर प्रवेश वर्जित
- चाबी, लाइटर, माचिस, ब्लेड, शार्पनर
- पेंसिल, रबर, व्हाइटनर
- क्लेचर, मेटेलिक वस्तुएं
- अन्य कोई इलेक्ट्रॉनिक या कीमती सामान