होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

RATLAM NEWS : टीकाकरण के बाद एक बच्चे की हुई मौत, दूसरा ICU में भर्ती, परिजनों ने कार्रवाई की मांग

RATLAM NEWS : टीकाकरण के बाद एक बच्चे की हुई मौत, दूसरा ICU में भर्ती, परिजनों ने कार्रवाई की मांग

रतलाम : मध्य प्रदेश के रतलाम से इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां टीकाकरण के बाद एक बच्चे की मौत हो गई। जबकि दूसरा आईसीयू में भर्ती है। बताया जा रहा है कि मंगलवार दोपहर को 4 बच्चों का टीकाकरण हुआ। जिसके बाद 2 की हालत बिगड़ गई और एक बच्चे की अस्पताल ले जाने से पहले ही मौत हो गई। मृतक की पहचान 10 माह के प्रियांशु के रूप में हुई है। जो की बिलपांक थाना क्षेत्र के ग्राम नयाखेड़ा का रहने वाला था। 

24 फरवरी को करवाया गया टीकाकरण 

जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय से करीब 10 किलोमीटर दूर धराड़ स्वास्थ्य केंद्र के ग्राम नयाखेड़ा में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर मंगलवार 24 फरवरी 2026 को नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के तहत चार बच्चों को टीके लगाए गए थे। इनमें से टीकाकरण के कुछ समय बाद धमेंद्र मालवीय के दस माह के बेटे प्रियांशु और देवीलाल मालवीय के डेढ़ वर्ष के बेटे नित्यांश की तबीयत बिगड़ गई। दोनों को उलटी दस्त की शिकायत होने लगी। ऐसे में परिजन दोनों को लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां प्रियांशु को प्राथमिक उपचार के बाद एमसीएच रैफर किया गया। लेकिन वह पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। जबकि नित्यांश की तबियत खराब है। 

जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग

टीकाकरण के बाद बच्चों की तबियत कैसे खराब हुई और मौत के पीछे का कारण क्या है। फ़िलहाल इसका पता नहीं चल पाया है। हालांकि परिजनों ने लापरवाही के आरोप लगते हुए जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। फ़िलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौप दिया है। 
 


संबंधित समाचार